सीवान : भगवानपुर हाट प्रखंड के सात पंचायतों में बने खेल मैदानों का निरीक्षण

Share

उप विकास आयुक्त ने दिए सौंदर्यीकरण और संरक्षा को लेकर निर्देश, क्षतिग्रस्त पोल पर जताई नाराज़गी

सीवान | बुधवार को मनरेगा योजना के अंतर्गत भगवानपुर हाट प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में निर्मित खेल मैदानों का बुधवार को उप विकास आयुक्त मुकेश कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान कुल सात खेल मैदानों की भौतिक स्थिति, संरचना और उपयोगिता का जायज़ा लिया गया। उन्होंने खेल मैदानों को और अधिक उपयोगी और आकर्षक बनाने को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

निरीक्षण की शुरुआत हिलसड़ महाविद्यालय प्रांगण से

निरीक्षण की शुरुआत हिलसड़ महाविद्यालय, ब्रह्मस्थान के खेल मैदान से की गई। इसके बाद क्रमशः सोंधनी पंचायत स्थित हाई स्कूल प्रांगण में बनाए गए मैदान का निरीक्षण हुआ, जहां उप विकास आयुक्त ने स्मार्ट क्लास का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर सतत अनुश्रवण (निरंतर निगरानी) पर विशेष बल दिया गया।

सात पंचायतों में किया निरीक्षण, सौंदर्यीकरण को लेकर दिए निर्देश

इसके पश्चात निरीक्षण क्रम में मोहम्मदपुर, सहसरांव, बलहां एराजी, महम्दा और दक्षिण साघर सुलतानपुर पंचायतों में बनाए गए खेल मैदानों का जायज़ा लिया गया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को मैदानों की सजावट और दीर्घकालिक उपयोगिता सुनिश्चित करने हेतु पेवर ब्लॉक लगाने और बैठने के लिए बेंच उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

- Sponsored -

सहसरांव में पोल क्षति पर जताया रोष, प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश

सहसरांव पंचायत के निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त ने देखा कि खेल मैदान की बाउंड्री पर लगे सीमेंट पोल को शरारती तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है। इस पर उन्होंने कड़ा रुख अपनाते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी से संपर्क कर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही।

निरीक्षण दल में कई पदाधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान कई विभागीय अधिकारी व स्थानीय कर्मी मौजूद रहे। इनमें प्रमुख रूप से:डी.ओ.डी.ए. निदेशक (लेखा) संतोष कुमार मिश्रा, एन.ई.पी. निदेशक मनीष कुमार सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार विशाल, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी संजीव कुमार सिंह, कार्यक्रम पदाधिकारी (भगवानपुर हाट) सुबोध कुमार सिंह, कनीय अभियंता राज कुमार, पंचायत तकनीकी सहायक योगेन्द्र सिंह, पंचायत रोजगार सेवक रामानुज प्रसाद, विनोद कुमार, प्रद्युम्न ठाकुर, विश्वजीत कुमार चौधरी, पुनेश कुमार सिंह, धर्मेन्द्र कुमार, मो. फिरोजुद्दीन, कार्यपालक सहायक उत्तम कुमार।

डीपीआरओ ने दी जानकारी

जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार ने बताया कि उप विकास आयुक्त द्वारा दिए गए निर्देशों के आलोक में संबंधित विभागीय स्तर पर कार्य आरंभ किया जाएगा ताकि खेल मैदानों को और बेहतर बनाया जा सके और ग्रामीण युवाओं को खेलों की दिशा में प्रोत्साहन मिल सके।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930