सीवान: महुआभूसा गोलीकांड में पुलिस की त्वरित कार्रवाई: एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Share

पैदल रास्ते के विवाद में बढ़ा तनाव, रात में सोए अवस्था में मारी गई गोली; अन्य आरोपियों की तलाश जारी

नौतन।
महुआभूसा गांव में चल रहे पुराने जमीन विवाद ने मंगलवार को उग्र रूप ले लिया जब रात के अंधेरे में एक 70 वर्षीय वद्ध की सोते समय गोली मार दी गई। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य की तलाश में छापेमारी जारी है।

घटना सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात की है, जब महुआभूसा निवासी प्रभुनाथ सिंह के भाई बच्चा सिंह को उनके घर में सोते समय अचानक जगा कर उनके पैर में गोली मार दी गई। हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुन परिजन उठे और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा भी बरामद किया है। घायल बच्चा सिंह को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

पीड़ित प्रभुनाथ सिंह की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है। थानाध्यक्ष उमेश कुमार पासवान ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी कमल किशोर सिंह, जो लक्ष्मण सिंह का पुत्र है और महुआभूसा गांव का ही निवासी है, को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।


फरार वारंटी बलिस्टर राय उर्फ बुलेट सिंह गिरफ्तार, जेल भेजा गया

गुप्त सूचना पर पुलिस की दबिश, लंबे समय से था फरार

नौतन।
स्थानीय थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव में मंगलवार की देर शाम पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर फरार वारंटी को दबोच लिया। आरोपी बलिस्टर राय उर्फ बुलेट सिंह को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया गया।

थानाध्यक्ष उमेश कुमार पासवान ने जानकारी दी कि बलिस्टर राय, जो स्व. राजबली राय का पुत्र है, के विरुद्ध नौतन थाना कांड संख्या 36/018 के तहत उत्पाद अधिनियम में मामला दर्ज था। पुलिस को सूचना मिली कि वह काफी दिनों बाद घर लौटा है। इस पर पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए उसे घर से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और फरार अभियुक्तों को पकड़ने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031