गोपालगंज: तेज रफ्तार ने ली जान सड़क पार कर रहा था युवक, अज्ञात वाहन ने कुचला; इलाज के दौरान मौत

Share

कौशल्या चौक के पास हुआ हादसा, CCTV से वाहन की पहचान में जुटी पुलिस

गोपालगंज | शहर के व्यस्ततम इलाकों में शुमार कौशल्या चौक पर मंगलवार की देर शाम एक दर्दनाक हादसे में 19 वर्षीय युवक की जान चली गई। एनएच-531 पर सड़क पार कर रहे युवक को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे के बाद युवक को गंभीर हालत में सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के हरखुआ मोहल्ला निवासी सुबात राम के पुत्र मुन्ना कुमार (19) के रूप में की गई है। वह किसी काम से कौशल्या चौक गया था और लौटते समय सड़क पार कर रहा था, तभी यह हादसा हुआ।सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस, वाहन की तलाश जारीहादसे की जानकारी मिलते ही नगर थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि वाहन की पहचान की जा सके। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मुन्ना कुमार की मौत से मोहल्ले में भी मातम का माहौल है।

–नशे में गाली-गलौज बना खूनी झड़प की वजह

दरवाजे पर गाली देने से भड़का विवाद, दो पक्षों में मारपीट; सात महिलाएं समेत दर्जन भर घायल

सभी घायलों का सदर अस्पताल में इलाज जारी, पुलिस को नहीं मिला आवेदन

गोपालगंज | नगर थाना क्षेत्र के एकडेरवा गांव में मंगलवार की रात एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दरवाजे पर गाली-गलौज करने से शुरू हुए झगड़े में एक परिवार पर हमला कर दिया गया, जिसमें दर्जन भर लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें सात महिलाएं भी शामिल हैं।घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां सभी का इलाज डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है।

नशे में धुत लोग कर रहे थे गाली-गलौज

प्राप्त जानकारी के अनुसार एकडेरवा गांव निवासी स्वामीनाथ राम के दरवाजे पर मंगलवार की रात कुछ लोग शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहे थे। जब उन्हें मना किया गया तो वे उग्र हो गए और पूरे परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

घायलों में महिलाएं और युवक शामिल

घायलों में अरविंद कुमार (18), पुष्पा कुमारी (16), रामावती देवी (40), गायत्री देवी (41), मीरा देवी (38), अंजीत कुमार (25), दीनानाथ राम (40), स्वामी नाथ राम (41), रमानाथ राम (40), मिथलेश कुमार (25), पिंटू कुमार (20), रिशु कुमार (17), कलावती देवी (43) और उषा देवी (42) शामिल हैं।

डायल 112 की टीम ने पहुंचाया अस्पताल, FIR का इंतजार

सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन पीड़ित पक्ष की ओर से अब तक कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728