Vijaya Dashami: सहरसा में धूमधाम से हुआ रावण दहन, उमड़ा जनसैलाब

Share

कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण माहौल में पूर्वांचल दुर्गा पूजा समिति ने किया आयोजन

बुराई पर अच्छाई की जीत का गवाह बना MLT कॉलेज मैदान, रावण दहन कार्यक्रम ने फिर रचा इतिहास

बिहार डेस्क। भागलपुर

केएमपी भारत। सहरसा। विजयादशमी के अवसर पर शहर के MLT कॉलेज मैदान में पूर्वांचल दुर्गा पूजा समिति की ओर से आयोजित विशाल रावण दहन कार्यक्रम इस बार भी ऐतिहासिक रहा। खराब मौसम के बावजूद लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। मैदान में 50 फीट ऊंचा रावण, 35 फीट का कुम्भकरण और 30 फीट का मेघनाथ का पुतला तैयार किया गया था।

शाम 8 बजे पूर्व निर्धारित समय पर ADM आपदा विभाग संजीव कुमार चौधरी, सदर SDO श्रेयांश तिवारी और SDPO आलोक कुमार ने संयुक्त रूप से रॉकेट पटाखा छोड़कर पुतलों को आग लगाई। देखते ही देखते रावण, मेघनाथ और कुम्भकरण के पुतले धू-धू कर जलने लगे। इस दौरान “जय श्रीराम” के जयकारों से पूरा मैदान गूंज उठा।

रावण दहन से पूर्व भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता और बजरंबली की भव्य झांकी निकाली गई, जिसने लोगों का मन मोह लिया। जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे सैकड़ों लोग इस नजारे के साक्षी बने।

कार्यक्रम स्थल पर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। ADM संजीव कुमार चौधरी ने कहा कि सहरसा में हर वर्ष यह परंपरा लोगों के लिए उत्साह और आस्था का प्रतीक रही है। वहीं, SDO श्रेयांश तिवारी ने कहा कि लोगों के सहयोग और प्रशासन की सतर्कता से कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

लोगों ने देर रात तक मैदान में रावण दहन का आनंद लिया और इसे बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया। इस दौरान बच्चों और महिलाओं की भी भारी भीड़ रही। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी जिलेवासियों ने परंपरा और संस्कृति को जीवित रखने में सराहनीय योगदान दिया।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031