Siwan News: युवाओं की ऊर्जा से राष्ट्र होगा सशक्त: प्रमोद कुमार मल्ल

Share

स्थापना दिवस, विश्व छात्र दिवस व डॉ. कलाम जयंती को लेकर फाउंडेशन की बैठक संपन्न

बिहार डेस्क l पटना। केएमपी भारत न्यूज़ l जीरादेई (सीवान) :भारत गौरव देशरत्न राजेंद्र मेमोरियल फाउंडेशन के तितरा स्थित केंद्रीय कार्यालय पर रविवार को संस्थान के स्थापना दिवस, विश्व छात्र दिवस, डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जयंती एवं वर्ल्ड हैंडवाश डे से संबंधित तैयारियों को लेकर एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी चंद्रमोहन सिंह (परमा बाबू) ने की।

संस्थान के संस्थापक एवं समाजसेवी प्रमोद कुमार मल्ल ने कहा कि “युवा राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं, उनकी प्रतिभा को सही दिशा एवं आकार देना हम सबका कर्तव्य है।” उन्होंने कहा कि डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके जन्मदिन को विश्व छात्र दिवस के रूप में मनाना युवाओं में ज्ञान, अनुशासन और स्वावलंबन की भावना जगाने का अवसर प्रदान करता है।

बैठक में निर्णय लिया गया कि 15 अक्टूबर को फाउंडेशन द्वारा विभिन्न जनजागरूकता, शैक्षणिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिनके माध्यम से समाज में स्वच्छता, शिक्षा और नवाचार के प्रति सकारात्मक संदेश प्रसारित किया जाएगा।

इस अवसर पर उमेश कुमार मल्ल, रामसागर सिंह, बीरेंद्र सिंह, बीरेंद्र शर्मा, जितेंद्र राय, केशव सिंह, सुभाष भगत, शारदा चौहान, रामप्रवेश सिंह, सुनील यादव, पिंटू पटेल, अश्विनी दुबे, दिनेश गुप्ता, जितन राम, बृजेश कुमार, रामदेव राम, तुलसी पंडित, सौरभ राय, मंटू सिंह, अमीर राम, वैभव प्रताप सिंह, अशोक सिंह, मोहन सिंह, सुरेश गोंड, अजीत बैठा, कौशल वर्णवाल, शंभू राय, जितेंद्र तिवारी, अमरु बैठा, सियाराम गुप्ता, अभय सिंह, देवेंद्र सिंह, रामअवधेश सिंह, अमरेंद्र प्रजापति, वाल्मीकि सिंह, डॉ. प्रियंकर कुमार श्रीवास्तव, बालाजी पांडेय, सूरज सिंह, जनार्दन प्रसाद श्रीवास्तव, स्वामीनाथ सिंह एवं भोला सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

बैठक का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। फाउंडेशन के सदस्य वर्षों से जीरादेई क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और सामाजिक उत्थान के कार्यों में निरंतर सक्रिय हैं।

- Sponsored -

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30