Siwan News: प्रसिद्ध बाल साहित्यकार ओमप्रकाश नारायण की धर्मपत्नी प्रतिमा रानी श्रीवास्तव का निधन

Share

महादेवा स्थित निवास पर ली अंतिम सांस — साहित्यिक जगत में शोक की लहर

बिहार न्यूज़ डेस्क l पटना

केएमपी भारत न्यूज़। सिवान |महान साहित्यकारों गोपाल सिंह नेपाली और जानकी वल्लभ शास्त्री के शिष्य, प्रसिद्ध बाल साहित्यकार ओमप्रकाश नारायण की धर्मपत्नी श्रीमती प्रतिमा रानी श्रीवास्तव का 15 अक्टूबर को निधन हो गया। उन्होंने सिवान के महादेव स्थित मिशन कंपाउंड स्थित जगदीश भवन में अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना मिलते ही साहित्यिक जगत में गहरा शोक व्याप्त हो गया।

प्रतिमा रानी श्रीवास्तव एक विदुषी, संस्कारी और सादगीपूर्ण जीवन जीने वाली महिला थीं। वे अपने पति के साथ वर्षों तक साहित्य और समाजसेवा के कार्यों से जुड़ी रहीं।

श्रद्धांजलि देने वालों में जलेश के जिला अध्यक्ष व वरिष्ठ शायर कमर शिवानी, हिंदी के विद्वान डॉ. हारून शैलेंद्र, भोजपुरी विकास मंडल के अध्यक्ष युगल किशोर दुबे एवं सचिव मारकंडे, पूर्व प्राचार्य डॉ. रामसुंदर चौधरी, प्रो. उपेंद्र नाथ यादव, डॉ. संदीप कुमार यादव, इंजीनियर रमेश उर्फ लालू, अरुण सिंह, रूपेश तिवारी और योगेंद्र झा सहित अनेक साहित्यप्रेमी एवं बुद्धिजीवी उपस्थित थे।

सभी ने उनके निधन को साहित्यिक क्षेत्र की अपूरणीय क्षति बताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की।

- Sponsored -

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930