Munger: चित्रांशों ने हर्षोल्लास से की आदि देव चित्रगुप्त की पूजा, मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

Share

पूरे जिले में मनाई गई कलम-दवात के आराध्य की पूजा, सभी राजनीतिक दलों के प्रत्याशी भी पहुंचे आशीर्वाद लेने

बिहार केएमपी न्यूज़ डेस्क। भागलपुर

संतोष सहाय l मुंगेर। कायस्थ समाज ने गुरुवार को अपने आराध्य आदि देव भगवान चित्रगुप्त महाराज की पूजा पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ की। जिला मुख्यालय स्थित पूरबसराय के चित्रगुप्त मंदिर में हजारों की संख्या में समाज के लोग सपरिवार शामिल हुए। पूजा सह विरादरी भोज में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं।

चुनावी माहौल के बीच भगवान चित्रगुप्त से आशीर्वाद लेने पहुंचे विभिन्न राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों का स्वागत जिला चित्रगुप्त समिति के अध्यक्ष डॉ. सुधीर कुमार ने प्रसाद देकर किया। शाम छह बजे के बाद बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इधर हवेली खड़गपुर, मुलुकटांड, चित्रगुप्त नगर, दुलारपुर, तेघड़ा, मुजफ्फरगंज समेत पूरे प्रखंड के शहरी और ग्रामीण इलाकों में भी चित्रांशों ने पूरे श्रद्धा भाव से पूजा अर्चना की। मुलुकटांड में भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित की गई, जहां विशेष चहल-पहल देखी गई।

नगर के पुरानी चौक, उत्तर बाजार, चित्रगुप्त नगर और दुलारपुर में जयशंकर प्रसाद, डॉ. अशोक चंद्र विद्यार्थी, अशोक कुमार सिन्हा, ओंकार वर्मा, ललाट लोचन प्रसाद समेत कई चित्रांश परिवारों ने कलम-दवात की आराधना की और समाज में सद्भाव, ज्ञान और न्याय के प्रसार की कामना की।

पूरे दिन जिले में भक्ति, सामूहिकता और सांस्कृतिक उत्साह का माहौल बना रहा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031