Siwan Administrative Review: बड़ी राशि वाले नीलामपत्र वादों को प्राथमिकता से निपटाएँ : सारण आयुक्त

Share

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लंबित वादों की विस्तृत समीक्षा, अधिकारियों को सख्त निर्देश

डिजिटल डेस्क l केएमपी भारत न्यूज़ l पटना

संवाददाता, सिवान |सारण प्रमंडल, छपरा के प्रमंडलीय आयुक्त श्री राजीव रौशन ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लंबित नीलामपत्र वादों की व्यापक समीक्षा की। बैठक में प्रमंडल के सभी जिलों के जिला पदाधिकारी, अपर समाहर्ता, जिला नीलामपत्रवाद पदाधिकारी एवं सभी वाद अधिकारियों ने भाग लिया।
सिवान से बैठक में जिलाधिकारी डॉ. आदित्य प्रकाश, अपर समाहर्ता तथा जिला नीलामपत्रवाद पदाधिकारी मौजूद रहे।

आयुक्त ने बैठक की शुरुआत करते हुए स्पष्ट कहा कि नीलामपत्रवाद से जुड़े मामलों की अनावश्यक देरी किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को नियमित सुनवाई करने और बड़ी राशि वाले मामलों को शीर्ष प्राथमिकता पर निष्पादित करने का आदेश दिया।


पुराने मामलों में सख्ती, रजिस्टर-09 और 10 का नियमित मिलान ज़रूरी

आयुक्त ने निर्देश दिया कि जिन वादों में राशि अधिक है या जो लंबे समय से लंबित पड़े हैं, उन्हें तत्काल प्रभाव से निपटाया जाए। उन्होंने कहा कि “पुराने मामलों पर सख्ती बरतना अनिवार्य है।
साथ ही सभी नीलामपत्रवाद पदाधिकारियों को रजिस्टर-09 एवं रजिस्टर-10 का नियमित मिलान करने का आदेश दिया गया, ताकि प्रक्रियागत त्रुटियों को तुरंत सुधारा जा सके।

उन्होंने कहा कि नोटिस तामिला, बॉडी वारंट और डिस्ट्रेस वारंट से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि सभी नोटिस नियमित, विधिवत और समय पर भेजे जाएँ।


बैंकों को भी सहयोग का निर्देश, जल्द होगी पुनर्समीक्षा

बैठक में आयुक्त ने संबंधित बैंकों के अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि वे बकाया राशि की वसूली में जिला प्रशासन को पूरा सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि नीलामपत्रवाद से जुड़े मामलों में बैंक और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई ही परिणाम सुनिश्चित करेगी।

आयुक्त ने सभी पदाधिकारियों को चेतावनी के लहजे में कहा कि जल्द ही इन सभी मामलों की पुनर्समीक्षा की जाएगी, इसलिए अधिकारी अपने-अपने स्तर पर काम में तेजी लाएँ।


जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार ने बताया कि प्रमंडलीय आयुक्त के निर्देशों का पालन करते हुए सिवान जिला प्रशासन नीलामपत्रवाद से संबंधित सभी लंबित मामलों को समयबद्ध तरीके से निष्पादित करने के लिए पूर्णत: तैयार है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930