सिवान की बेटी को बड़ा सम्मान: रूपल आनंद बनीं अमित शाह युवा संगठन की बिहार महिला अध्यक्ष

Share


जिले में जश्न का माहौल, महिलाओं में बढ़ा उत्साह

डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

सीवान। सिवान की होनहार बेटी और जानी-मानी समाजसेविका रूपल आनंद को अमित शाह युवा संगठन का बिहार महिला अध्यक्ष बनाए जाने के बाद जिले में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। उनके चयन को महिलाओं और युवाओं की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करने वाला कदम माना जा रहा है। जिले में सुबह से ही राजनीतिक और सामाजिक संगठनों में बधाइयों का तांता लगा रहा।

इस मौके पर सिवान भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष एवं इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष सुनीता जयसवाल, सचिव रश्मि गिरी, कोषाध्यक्ष सोनी शोएब, सदस्य सुनीता कुशवाहा, उपाध्यक्ष सीमा चौधरी, समाजसेवी विकास साहू और आर्यन गिरी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने रूपल आनंद को फूलमाला, गुलदस्ता और अंगवस्त्र पहनाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

रूपल आनंद लंबे समय से सामाजिक सरोकारों से जुड़ी रही हैं। महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और जन-जागरूकता कार्यक्रमों में उनकी सक्रिय मौजूदगी ने उन्हें जिले ही नहीं, पूरे प्रदेश में एक सशक्त महिला नेता के रूप में स्थापित किया है।
उनके इस चयन को महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और संगठन को नई ऊर्जा देने वाले निर्णय के रूप में देखा जा रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि रूपल आनंद का नेतृत्व बिहार की महिलाओं को नई दिशा देगा और उनके माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद बढ़ी है।

- Sponsored -

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930