Saran: छपरा में तिवारी इंटरप्राइजेज व रॉयल ट्रेडर्स ने लगाया हेल्थ कैंप, सैकड़ों लोगों ने कराया फ्री चेकअप

Share

ग्रीन प्लाई के सहयोग से आयोजित शिविर में लोगों ने ब्लड प्रेशर, शुगर, आंख व जनरल हेल्थ की जांच कराई

संचालक नंदकिशोर तिवारी बोले—‘समाज की सेवा ही हमारा उद्देश्य’

डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता, छपरा। शहर में तिवारी इंटरप्राइजेज और रॉयल ट्रेडर्स की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह कैंप ग्रीन प्लाई के सहयोग से होटल एचएम ग्रैंड, श्री नंदन पथ, जेपीएन कॉलेज के समीप लगाया गया। सुबह 11:30 बजे शुरू हुआ यह शिविर शाम 5 बजे तक चला, जिसमें भारी संख्या में स्थानीय लोग स्वास्थ्य जांच कराने पहुंचे।

शिविर का उद्घाटन तिवारी इंटरप्राइजेज के संचालक नंदकिशोर तिवारी ने किया। उन्होंने कहा कि नगर के लोगों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और समय-समय पर जांच कराने की जरूरत को देखते हुए यह पहल की गई है। नंदकिशोर तिवारी ने बताया कि कई लोग काम-काज की व्यस्तता में अपना स्वास्थ्य नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे आगे चलकर गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे शिविर से लोगों को शुरुआती चरण में ही रोगों की पहचान करने में मदद मिलती है।

शिविर में डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की टीम ने ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, बीएमआई, आंख, त्वचा तथा जनरल हेल्थ से संबंधित जांच की। वहीं, जरूरतमंद मरीजों को आगे के उपचार के लिए विशेष सलाह भी दी गई। लोगों ने बताया कि ऐसे शिविर से उन्हें बिना किसी खर्च के गुणवत्तापूर्ण जांच और सलाह मिलती है, जिससे आर्थिक बोझ भी कम होता है।

आयोजकों ने बताया कि आगे भी ऐसे सामाजिक और जनकल्याणकारी कार्यक्रम जारी रहेंगे ताकि अधिक से अधिक लोग स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकें। तिवारी इंटरप्राइजेज और रॉयल ट्रेडर्स की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की और कहा कि यह कदम समाज की बेहतरी के लिए प्रेरणादायक है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31