Siwan Administration: जिले में सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए अब रोज़ बायोमैट्रिक अटेंडेंस अनिवार्य; डीएम विवेक रंजन मैत्रेय ने सख्ती के साथ जारी किया निर्देश

Share

समय पर उपस्थिति के आधार पर ही होगा वेतन भुगतान

डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

सिवान।
जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में अब उपस्थिति को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सख्त हो गया है। जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने शुक्रवार को स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा कि बिहार बायोमैट्रिक अटेंडेंस सिस्टम के माध्यम से दैनिक उपस्थिति दर्ज करना सभी पदाधिकारियों और कर्मियों के लिए अनिवार्य होगा।

डीएम ने कहा कि उपस्थिति दर्ज करने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने साफ किया कि अब वेतन एवं मानदेय का भुगतान भी उसी उपस्थिति विवरणी के आधार पर किया जाएगा, जो प्रतिदिन बायोमैट्रिक सिस्टम में दर्ज होगी। इसका मकसद सरकारी कार्यालयों में समयपालन और पारदर्शिता को बढ़ाना है।

डीएम ने यह भी बताया कि कई कार्यालयों में कुछ कर्मियों के नाम अब तक बायोमैट्रिक सिस्टम में दर्ज नहीं हैं। ऐसे सभी कर्मचारियों को तुरंत अपना नाम दर्ज कराकर प्रतिदिन समय पर अटेंडेंस सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि बिना नाम दर्ज कराए उपस्थिति न देने वाले कर्मियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

जिला प्रशासन ने सभी विभागों के नोडल अधिकारियों को भी निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने कार्यालय में इसकी शत-प्रतिशत अनुपालन की निगरानी करें।

- Sponsored -

जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार ने बताया कि यह निर्णय शासन स्तर से मिले दिशा-निर्देशों के अनुरूप लिया गया है ताकि कार्य संस्कृति में सुधार आए और कर्मचारियों की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।

इस नई व्यवस्था के लागू होने के बाद अब जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में उपस्थिति को लेकर ढिलाई की कोई गुंजाइश नहीं बचेगी। प्रशासन का मानना है कि बायोमैट्रिक से कार्यालयों में कार्यक्षमता बढ़ेगी और समय पर सेवा उपलब्धता सुनिश्चित होगी।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930