Siwan: नितिन नवीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर महाराजगंज में जश्न, भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

Share

पीडब्ल्यूडी मंत्री को मिली बड़ी जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं ने इसे बिहार के लिए बताया गौरव का क्षण

डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता, महाराजगंज (सीवान):
बिहार सरकार के पीडब्ल्यूडी मंत्री नितिन नवीन को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर महाराजगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच खुशी का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और बधाइयां देकर अपनी प्रसन्नता जाहिर की। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसे बिहार के लिए सम्मान और पार्टी संगठन को मजबूती देने वाला निर्णय बताया।

भाजपा युवा मोर्चा के नेता डॉ. मृत्युंजय कुमार सीकू ने कहा कि नितिन नवीन का राष्ट्रीय स्तर पर इतनी बड़ी जिम्मेदारी संभालना बिहार के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि नितिन नवीन एक अनुभवी, कर्मठ और संगठन के प्रति समर्पित नेता हैं, जिनके नेतृत्व में पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर नई दिशा और मजबूती मिलेगी। उनके कार्यकाल से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि नितिन नवीन ने बिहार में संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ सरकार में रहते हुए विकास कार्यों को गति दी है। सड़क, पुल और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में उनके कार्य सराहनीय रहे हैं। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने से बिहार की आवाज पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक और मजबूती से पहुंचेगी।

इस अवसर पर चंदन दुबे, मनीष कुमार सिंह, अमरजीत सिंह, राहुल सिंह सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने नितिन नवीन को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की और कहा कि यह निर्णय भाजपा संगठन के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

- Sponsored -

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930