Supaul: छातापुर में पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत, 55 हजार बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य

Share

घर-घर जाकर 0 से 5 साल तक के बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक, 20 दिसंबर तक चलेगा अभियान

डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l भागलपुर

छातापुर (सुपौल) से सोनू कुमार भगत की रिपोर्ट।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से छातापुर प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार से पल्स पोलियो अभियान की औपचारिक शुरुआत की गई। यह अभियान 16 दिसंबर से 20 दिसंबर तक चलेगा, जिसके तहत घर-घर जाकर शून्य से पांच वर्ष तक के लगभग 55 हजार बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों, आशा कार्यकर्ताओं और आंगनबाड़ी सेविकाओं की तैनाती की गई है।

आंगनबाड़ी केंद्र से किया गया शुभारंभ
पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत वार्ड संख्या 11 के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 95 पर समारोह पूर्वक किया गया। इस मौके पर बीपीआरओ देश कुमार यादव, सीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नवीन कुमार और स्वास्थ्य प्रबंधक रविंद्रनाथ शर्मा उपस्थित रहे। अतिथियों ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत की।

पोलियो उन्मूलन सरकार की प्राथमिकता
इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नवीन कुमार ने कहा कि नियमित टीकाकरण के साथ-साथ पोलियो उन्मूलन सरकार का अत्यंत महत्वपूर्ण अभियान है। उन्होंने कहा कि पांच दिवसीय इस अभियान को सफल बनाना सभी स्वास्थ्यकर्मियों और समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि शून्य से पांच वर्ष तक का कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे।

घर-घर पहुंचेंगी स्वास्थ्य टीमें
अभियान के दौरान स्वास्थ्य टीमें घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगी। साथ ही रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी विशेष बूथ लगाए जाएंगे, ताकि बाहर से आने-जाने वाले बच्चों को भी दवा पिलाई जा सके। अधिकारियों ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलवाएं और अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।

- Sponsored -

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930