Siwan News: महाराजगंज में पशु तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 16 मवेशी बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार

Share

गुप्त सूचना पर पुलिस की घेराबंदी, पिकअप व मैजिक वाहन जब्त, सभी आरोपी जेल भेजे गए

डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता, महाराजगंज (सिवान):
महाराजगंज थाना पुलिस ने अवैध पशु तस्करी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए सोमवार को बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो अलग-अलग वाहनों से कुल 16 मवेशियों को बरामद करते हुए तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को महाराजगंज थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अफराद की ओर से महाराजगंज होते हुए एक पिकअप और एक मैजिक पिकअप वाहन से मवेशियों की अवैध तस्करी की जा रही है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए महाराजगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की और मांझी-बरौली मार्ग पर सघन वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया।

इस दौरान पुलिस ने एक पिकअप और एक मैजिक पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान दोनों वाहनों से कुल 16 मवेशी बरामद किए गए। मौके से तीन पशु तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया गया, जो मवेशियों को अवैध रूप से ले जा रहे थे।

गिरफ्तार तस्करों की पहचान जीबी नगर थाना क्षेत्र के हईतपुर गांव निवासी सलीम अंसारी के पुत्र करीमुद्दीन, सनाउल हक के पुत्र कौसर अली तथा सारण जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र के रहमान मियां के पुत्र रहीम मियां के रूप में की गई है।

- Sponsored -

थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि पशु तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह के अवैध कार्यों में संलिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930