Siwan News: युवा जदयू ने सदस्यता अभियान का किया शुभारंभ; सिवान जिला कार्यालय में बैठक, 25 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य तय

Share

डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

सिवान।
बिहार प्रदेश युवा जनता दल (यू) के प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल के निर्देश पर सिवान जिले में वर्ष 2025 से 2028 के लिए सदस्यता अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम सिवान जिला जनता दल (यू) कार्यालय परिसर में आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता युवा जदयू के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार सुमन ने की। मौके पर युवा जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष राजू भारती मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान युवा कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक भी आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राजू भारती ने बताया कि सिवान जिले के लिए युवा जदयू को 25 हजार नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य दिया गया है। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए युवाओं की सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है और सभी कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर सदस्यता अभियान को गति देनी होगी।

युवा जदयू के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार सुमन ने कहा कि सिवान जिला तय लक्ष्य से आगे बढ़कर सदस्यता अभियान को सफल बनाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि युवा कार्यकर्ताओं की मेहनत से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना संगठन की प्राथमिकता है।

बैठक में सिवान सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी बब्लू चौहान ने भी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि युवा जदयू संगठन की रीढ़ है और आने वाले समय में युवाओं की भूमिका निर्णायक होगी।

कार्यक्रम में जिला प्रवक्ता सुनील कुमार, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजकुमार गौतम उर्फ पप्पू चमार, मतीन अहमद, विनोद बासफोर सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर सदस्यता अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

- Sponsored -

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930