Siwan: समृद्धि यात्रा से पहले सांसद ने किया राजेन्द्र स्टेडियम का निरीक्षण, तैयारियों का लिया जायजा

Share

मुख्यमंत्री के जनसंवाद कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ हुई समीक्षा

सिवान को मिलने वाली सौगातों पर जताया भरोसा

डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता। सिवान। मुख्यमंत्री की प्रस्तावित समृद्धि यात्रा के मद्देनज़र सिवान की माननीय सांसद श्रीमती विजयलक्ष्मी देवी के नेतृत्व में राजेन्द्र स्टेडियम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर की जा रही तैयारियों की विस्तार से जानकारी ली गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सांसद ने कहा कि समृद्धि यात्रा सिवान के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी और इस दौरान जिले को कई महत्वपूर्ण योजनाओं की सौगात मिलने की पूरी संभावना है।

निरीक्षण के दौरान पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा ने बताया कि राजेन्द्र स्टेडियम में मुख्यमंत्री का जनसंवाद कार्यक्रम सहित अन्य महत्वपूर्ण आयोजन प्रस्तावित हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंच, सुरक्षा, पार्किंग, प्रवेश-निकास और आम लोगों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनसंवाद के माध्यम से मुख्यमंत्री सीधे जनता की समस्याएं सुनेंगे और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करेंगे।

इस अवसर पर बड़हरिया विधायक इंद्रदेव सिंह पटेल, जीरादेई विधायक भीष्म प्रताप सिंह कुशवाहा, महराजगंज विधायक हेमनारायण साह, जदयू जिलाध्यक्ष चन्द्रकेतु सिंह, रघुनाथपुर के पूर्व प्रत्याशी विकास कुमार सिंह उर्फ जिशु सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि समृद्धि यात्रा से सिवान में विकास की रफ्तार तेज होगी।

- Sponsored -

सांसद विजयलक्ष्मी देवी ने कहा कि मुख्यमंत्री का यह दौरा जिले के लिए ऐतिहासिक होगा। सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार से जुड़ी योजनाओं को नई गति मिलेगी। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि कार्यक्रम की हर व्यवस्था समय से पूरी की जाए, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो। निरीक्षण के बाद नेताओं ने स्टेडियम परिसर का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक सुझाव दिए।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930