East Champaran: मोतिहारी में युवक के सिर में गोली मारकर फरार हुए बदमाश, दो गिरफ्तार

Share

आपसी रंजिश में गोला पकड़िया स्कूल के पास वारदात, गंभीर हालत में एसकेएमसीएच रेफर

डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता। मोतिहारी। पूर्वी चंपारण जिले के लखौरा थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम अपराधियों ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम देते हुए एक युवक के सिर में गोली मार दी। घटना गोला पकड़िया स्कूल कैंपस के पास की है, जहां आपसी रंजिश में बदमाशों ने युवक पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया।

जख्मी युवक की पहचान महुआवा थाना क्षेत्र के कटगेनवा गांव निवासी सुमन कुमार उर्फ विक्की के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह एक दिन पहले ही लखौरा थाना क्षेत्र के धपहर गांव स्थित अपने मामा के घर आया था। गुरुवार शाम किसी काम से वह गोला पकड़िया स्कूल के पास पहुंचा था, तभी पहले से घात लगाए बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया और सिर में गोली मार दी।

घटना की सूचना मिलते ही लखौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, जख्मी युवक सुमन कुमार पर भी विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि यह घटना आपसी रंजिश या आपराधिक प्रतिद्वंद्विता का नतीजा हो सकती है।

- Sponsored -

इस संबंध में एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए सदर डीएसपी-2 जीतेश पांडेय के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है। टीम सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और भरोसा दिलाया है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930