Kalwar Samaj: सिवान के होटल मीरा में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय का भव्य स्वागत, कलवार समाज ने जताया आभार

Share

कलवार कोर कमेटी के आयोजन में जुटे समाज के गणमान्य लोग, स्थानीय मुद्दों पर हुई खुलकर चर्चा

डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता। सिवान।

सिवान स्थित होटल मीरा में शनिवार की देर रात कलवार कोर कमेटी के सौजन्य से स्वास्थ्य मंत्री सह सिवान सदर के भाजपा विधायक मंगल पांडेय के सम्मान में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। https://youtube.com/shorts/94i0ByBvkc0?si=v5dsG8RmUZjJohpZ

कार्यक्रम में कलवार समाज के लोगों के साथ-साथ भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। समारोह का उद्देश्य स्वास्थ्य मंत्री के प्रति समाज की ओर से सम्मान प्रकट करना तथा क्षेत्र की समस्याओं से उन्हें अवगत कराना था।

स्वागत समारोह के दौरान स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने उपस्थित लोगों से आत्मीय मुलाकात की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने कहा कि सिवान के विकास और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। समाज के लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं, सड़कों, शिक्षा और रोजगार से जुड़े मुद्दों को उनके सामने रखा, जिस पर मंत्री ने शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।

- Sponsored -

कार्यक्रम का आयोजन कलवार कोर कमेटी द्वारा किया गया था। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष रौशन कुमार ने स्वास्थ्य मंत्री का अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मंगल पांडेय ने हमेशा सिवान की जनता के हित में कार्य किया है और कलवार समाज उनके प्रयासों की सराहना करता है। कोषाध्यक्ष विजय कुमार ने समाज की ओर से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज और जनप्रतिनिधियों के बीच संवाद मजबूत होता है।

समारोह में संरक्षक लाल सरण प्रसाद और ध्रुप प्रसाद ने भी अपने विचार रखे और कहा कि समाज को संगठित होकर विकास के कार्यों में सहभागी बनना चाहिए। कलवार समाज की महिला अध्यक्ष रिंकी देवी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर समाज को और जागरूक होने की जरूरत है।

इस अवसर पर भाजपा पूर्वी जिला अध्यक्ष सीवान रंजीत प्रसाद ने कहा कि मंगल पांडेय के नेतृत्व में जिले में स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। वहीं भाजपा जिला कार्यालय मंत्री सीवान रामू राज ने भी मंत्री के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें जनप्रिय नेता बताया।

कलवार समाज के युवा पदाधिकारी बादल कुमार और रजनीकांत ने युवाओं की ओर से मंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि युवा वर्ग उनसे रोजगार और शिक्षा के क्षेत्र में ठोस पहल की उम्मीद करता है। कार्यक्रम में मौजूद अन्य समाजसेवियों और कार्यकर्ताओं ने भी अपने सुझाव रखे।

समारोह का समापन सामूहिक भोज और धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930