MediCity Hospital: सिवान के घर भरन मार्केट में निजी मेडिसिटी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन

Share

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने किया शुभारंभ, आधुनिक सर्जरी सुविधाओं से मिलेगा मरीजों को बेहतर इलाज

डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

सिवान। जिला मुख्यालय में घरभरन मार्केट, गौशाला रोड स्थित निजी मेडिसिटी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन रविवार को बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार होना आम लोगों के लिए बड़ी राहत है। इससे गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए अब बड़े शहरों की ओर भागना नहीं पड़ेगा।

मेडिसिटी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के संचालक एवं मुख्य सर्जन डॉ. रामशरण पांडेय (एमबीबीएस, डीएनबी – जनरल सर्जरी), जो कि एम्स रैंक-1 तथा गोल्ड मेडलिस्ट हैं, ने बताया कि अस्पताल में जनरल एवं बाल शल्य चिकित्सा के साथ-साथ अत्याधुनिक तकनीक से इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि मरीजों को किफायती दरों पर सुरक्षित और विश्वस्तरीय उपचार देना अस्पताल का मुख्य उद्देश्य है।

अस्पताल की प्रमुख सेवाएं
इस सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में पेट एवं लिवर से संबंधित गैस्ट्रो सर्जरी, मूत्र मार्ग एवं किडनी (यूरोलॉजी) रोगों की सर्जरी, कैंसर सर्जरी, उन्नत लेप्रोस्कोपिक सर्जरी एवं मिनिमल एक्सेस सर्जरी की सुविधाएं उपलब्ध हैं। बच्चों और बड़ों दोनों के लिए आधुनिक, सुरक्षित और संपूर्ण उपचार की व्यवस्था की गई है।

- Sponsored -

उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. विधु शेखर पांडेय, वरिष्ठ भाजपा नेता योगेंद्र सिंह, वैद्य वीरेंद्र उपाध्याय, जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती लीलावती गिरी, डीएवी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. रामानंद पांडेय, राजेंद्र कॉलेज छपरा के प्राचार्य डॉ. उदय शंकर पांडेय, दयानंद आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुधांशु शेखर त्रिपाठी, व्याख्याता डॉ. पी.एन. पांडेय, पूर्व प्राचार्य किशोर कुमार पांडेय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अतिथियों ने अस्पताल की सुविधाओं का अवलोकन किया और इसे क्षेत्र के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम के अंत में स्थानीय लोगों ने अस्पताल प्रबंधन का आभार जताया और उम्मीद जताई कि यह संस्थान क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की नई मिसाल बनेगा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930