BJP Yuva Morcha: सिवान के विकास को लेकर भाजपा युवा मोर्चा क्षेत्रीय प्रभारी की जिलाधिकारी से मुलाकात

Share

सड़क चौड़ीकरण, स्वास्थ्य सुविधा, शिक्षा और किसानों की बिजली आपूर्ति जैसे मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता। सिवान:
सिवान जिले के समग्र विकास को गति देने के उद्देश्य से भाजपा युवा मोर्चा के क्षेत्रीय प्रभारी राजीव तिवारी ने जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने नए जिलाधिकारी को पदभार ग्रहण करने पर बधाई देते हुए जिले के विकास से जुड़े विभिन्न अहम जनहित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक में राजीव तिवारी ने कहा कि सिवान की बढ़ती आबादी और यातायात दबाव को देखते हुए प्रमुख सड़कों का चौड़ीकरण अत्यंत आवश्यक हो गया है। उन्होंने विशेष रूप से बाईस कट्ठा से गोपालपुर होते हुए लकड़ी नबीगंज तक सड़क चौड़ीकरण की आवश्यकता पर जोर दिया। उनका कहना था कि सड़कें चौड़ी होने से न केवल दुर्घटनाओं में कमी आएगी, बल्कि व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा और आवागमन सुगम होगा।

इसके अलावा उन्होंने किसानों के लिए बिजली आपूर्ति को और सुदृढ़ करने की मांग उठाई, ताकि कृषि कार्यों में बाधा न आए। शिक्षा के क्षेत्र में सरकारी विद्यालयों की आधारभूत संरचना को मजबूत करने, पर्याप्त शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने पर भी चर्चा हुई। उन्होंने स्कूलों में लाइब्रेरी की स्थापना को समय की जरूरत बताते हुए इस दिशा में पहल की मांग की।

स्वास्थ्य सुविधाओं के संदर्भ में तिवारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों, चिकित्सा कर्मियों और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर बल दिया, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर इलाज मिल सके।

जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने आश्वस्त किया कि जनहित से जुड़े सभी मुद्दों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर विकास कार्यों में तेजी लाई जाएगी।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031