Siwan Bihar: बंगरा के सपूत आईपीएस अमितेंद्र नाथ सिन्हा को राष्ट्रपति पदक, गांव में गर्व और गौरव का माहौल

Share

वीर सेनानियों की भूमि बंगरा का नाम फिर हुआ रोशन, रघुबीर सिंह पुस्तकालय परिवार ने जताया हर्ष


डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता। महाराजगंज (सिवान):

महाराजगंज अनुमंडल अंतर्गत वीर सेनानियों की भूमि बंगरा गांव के लिए गर्व का ऐतिहासिक क्षण तब आया जब गांव के सपूत एवं केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में आईजी पद पर कार्यरत ओडिशा कैडर के आईपीएस अधिकारी अमितेंद्र नाथ सिन्हा को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि न सिर्फ उनके व्यक्तिगत समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है, बल्कि पूरे गांव और जिले के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।

सीवान जिले के बंगरा गांव की मिट्टी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि यहां की परंपरा वीरता, सेवा और राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत रही है। अमितेंद्र नाथ सिन्हा की इस उपलब्धि ने गांव के इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया है।

रघुबीर सिंह पुस्तकालय सह वाचनालय परिवार, बंगरा के अध्यक्ष कुमार आशुतोष (चुटरी) ने इस अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान पूरे गांव के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि बंगरा की धरती पर सदैव कृपा बनी रहे और यहां से ऐसे ही राष्ट्रसेवी सपूत निकलते रहें।

- Sponsored -

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति भवन में बंगरा गांव की उपस्थिति की पुनरावृत्ति इस बात का प्रमाण है कि इस धरती की सुगंध सचमुच वंदनीय है। यह सम्मान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा और युवाओं में राष्ट्रसेवा की भावना को मजबूत करेगा।

आज पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल है और लोग इस उपलब्धि को बंगरा की सामूहिक जीत के रूप में देख रहे हैं। गांववासियों को उम्मीद है कि भविष्य में भी बंगरा का नाम राष्ट्रीय स्तर पर इसी तरह गौरव के साथ चमकता रहेगा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031