Admission Open: संघमित्रा पब्लिक स्कूल में 2026- 27 के लिए एडमिशन शुरू, AI आधारित शिक्षा के साथ छात्रों को मिलेगा आधुनिक माहौल

Share

सीबीएसई मान्यता प्राप्त इंग्लिश मीडियम रेजिडेंशियल स्कूल में नर्सरी से 9वीं व 11वीं तक नामांकन, हॉस्टल में फ्री कोचिंग की सुविधा


एजुकेशन न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता। सिवान।

सीवान के कनिष्क विहार स्थित गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने संचालित संघमित्रा पब्लिक स्कूल ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह विद्यालय सीबीएसई, नई दिल्ली से (10+2) तक मान्यता प्राप्त एक इंग्लिश मीडियम रेजिडेंशियल स्कूल है, जहां आधुनिक शिक्षा प्रणाली के तहत AI आधारित लर्निंग पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

विद्यालय की प्राचार्या नवोनीता घोष ने बताया कि इस वर्ष नर्सरी से लेकर कक्षा नौवीं एवं ग्यारहवीं तक प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यहां छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षकों की टीम कार्यरत है, जिसके कारण विद्यालय का बोर्ड परीक्षा परिणाम लगातार उत्कृष्ट रहा है।

विद्यालय परिसर में ही छात्रों के लिए हॉस्टल की सुविधा उपलब्ध है। खास बात यह है कि हॉस्टल में रहने वाले विद्यार्थियों को निशुल्क कोचिंग क्लास की सुविधा भी प्रदान की जाएगी, जिससे वे प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं की बेहतर तैयारी कर सकें। इसके अलावा विद्यालय ने कक्षा दसवीं तक नो-रीएडमिशन चार्ज की भी व्यवस्था की है, जिससे अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा।

- Sponsored -

नामांकन फॉर्म प्रत्येक कार्य दिवस में सुबह 9:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक विद्यालय कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं। इच्छुक अभिभावक अधिक जानकारी के लिए 9899701920, 8178426013, 9939422718 एवं 7909025618 पर संपर्क कर सकते हैं।

विद्यालय की प्राचार्या नवोनीता घोष ने कहा कि उनका उद्देश्य छात्रों को तकनीक-सक्षम शिक्षा के साथ सुरक्षित एवं अनुशासित वातावरण प्रदान करना है, ताकि वे भविष्य की चुनौतियों के लिए पूरी तरह तैयार हो सकें।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31