School Event: गोपालगंज में सी.पी. सेंट्रल पब्लिक स्कूल का वार्षिक महोत्सव धूमधाम से संपन्न

Share

5वीं वर्षगांठ पर छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समा, कई गणमान्य अतिथियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता। गोपालगंज
सी.पी. सेंट्रल पब्लिक स्कूल में शुक्रवार, 27 मार्च 2026 को वार्षिक महोत्सव बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। यह आयोजन विद्यालय की 5वीं वर्षगांठ के अवसर पर रखा गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपने उत्कृष्ट सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में विद्यालय परिसर उत्सव के रंग में सराबोर नजर आया और चारों ओर उल्लास का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। इसके बाद छात्रों ने एक से बढ़कर एक नृत्य, गीत, नाटक और देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की प्रतिभा और आत्मविश्वास ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। खासकर समूह नृत्य और सामाजिक संदेश पर आधारित नाटकों को दर्शकों ने खूब सराहा।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बरौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक माननीय मंजीत सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को भी इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में जेडीयू जिला अध्यक्ष प्रमोद पटेल, लोजपा जिला उपाध्यक्ष अंशु कुमार मिश्र, जे.बी. हॉस्पिटल गोपालगंज के डॉ. सुनील कुमार रंजन, मैक्स केयर हॉस्पिटल सिवान के डॉ. शाहनवाज आलम, नगर परिषद अध्यक्ष गोपालगंज हरेंद्र चौधरी, ग्राम पंचायत राज बंगरा की मुखिया श्रीमती रत्नावली देवी तथा आर.एम. पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर विकास कुमार सिंह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

- Sponsored -

सभी अतिथियों ने विद्यालय के प्रयासों की सराहना करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रशासन द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031