Bihar Sports: चनउर स्थित विज्ञानानंद केंद्रीय विद्यालय में एकलव्य निशानेबाजी ट्रायल: 40 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, बैटरी व स्किल टेस्ट से हुआ चयन

Share

सिवान, छपरा और गोपालगंज के प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा; बेहतर प्रदर्शन के आधार पर तैयार होंगे राज्य और देश के भविष्य के खिलाड़ी

स्पोर्ट्स डेस्क l केएमपी भारत l पटना

कृष्ण मुरारी पांडेय । सीवान :
सिवान जिले के चनउर स्थित विज्ञानानंद केंद्रीय विद्यालय के अत्याधुनिक शूटिंग रेंज में एकलव्य निशानेबाजी खेल के लिए ट्रायल एवं चयन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम खेल विभाग बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना एवं जिला प्रशासन सिवान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें जिले सहित आसपास के क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

ट्रायल में सिवान, छपरा और गोपालगंज से आए लगभग 40 बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चयन प्रक्रिया को पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए बैटरी टेस्ट और स्किल टेस्ट दोनों चरणों में खिलाड़ियों की क्षमता का मूल्यांकन किया गया। बैटरी टेस्ट के अंतर्गत बॉल थ्रो, 10×6 शटल रेस, ब्रॉड जंप, वर्टिकल जंप, 200 मीटर दौड़ के साथ-साथ खिलाड़ियों की लंबाई और वजन का भी आकलन किया गया। वहीं स्किल टेस्ट में बॉल थ्रो और पासिंग स्किल के आधार पर खिलाड़ियों की तकनीकी दक्षता को परखा गया।

जिला खेल पदाधिकारी उपेंद्र कुमार यादव ने बताया कि ट्रायल में खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और चयन पूरी तरह उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रतिभावान खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें प्रशिक्षित करना है, ताकि वे भविष्य में राज्य और देश का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने यह भी कहा कि खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण देकर उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार किया जाएगा।

राज्य खेल प्राधिकरण की ओर से मुकेश कुमार यादव और निलेश कुमार को ट्रायल एवं चयन प्रक्रिया के संचालन हेतु प्रतिनियुक्त किया गया था, जिन्होंने पूरी प्रक्रिया को निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराया। वहीं विज्ञानानंद केंद्रीय विद्यालय के निदेशक विलास गिरी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

- Sponsored -

इस आयोजन को सफल बनाने में जिला स्तर पर कई खेल कर्मियों और सहयोगियों की अहम भूमिका रही। इनमें मनोरंजन कुमार सिंह, अरविंद शंकर, रवि कुमार गुप्ता, विजय प्रताप सिंह, बृजेश कुमार, रमेश कुमार, मनोज कुमार, वाल्मीकि ओझा, रजनीश सिंह, अंकित सिंह, सुनील कुमार, अरिंदम चटर्जी और चंद्र प्रकाश गिरी समेत अन्य शामिल रहे।

खेल विभाग द्वारा आगामी कार्यक्रमों की भी रूपरेखा तैयार की जा रही है। जिला खेल पदाधिकारी ने जानकारी दी कि हॉकी खेल का ट्रायल 16 अप्रैल को प्रभा प्रकाश डिग्री कॉलेज, पंजवार में आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर खिलाड़ियों में अभी से उत्साह देखा जा रहा है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031