Siwan: महाराजगंज में पूर्व मुख्यमंत्री महामाया प्रसाद सिन्हा की जयंती मनाई गई, गांव पटेढ़ा में श्रद्धा के साथ याद किए गए महानायक

Share

भाजपा जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में कार्यक्रम; वक्ताओं ने कहा—महामाया प्रसाद का जीवन समाज सेवा और संघर्ष की मिसाल

डिजिटल डेस्क l केएमपी भारत l पटना

महाराजगंज । संवाददाता :
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और महान स्वतंत्रता सेनानी महामाया प्रसाद सिन्हा की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को उनके पैतृक गांव पटेढ़ा में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार ने की, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता और ग्रामीण शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत महामाया प्रसाद सिन्हा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। उपस्थित लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया। इस दौरान पूरे गांव में एक सम्मान और गर्व का माहौल देखने को मिला।

जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि महामाया प्रसाद सिन्हा का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र के लोगों के लिए गर्व की बात है कि ऐसी महान विभूति की जन्मभूमि यहां स्थित है। उनके आदर्शों को अपनाकर समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में आगे बढ़ना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

भाजपा युवा मोर्चा के क्षेत्रीय प्रभारी राजीव तिवारी ने कहा कि महामाया प्रसाद सिन्हा बिहार के पहले गैर-कांग्रेसी मुख्यमंत्री थे, जिन्होंने राजनीतिक इतिहास में एक नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही और देश को आजादी दिलाने में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उनका संघर्षपूर्ण और समर्पित जीवन आज भी युवाओं को प्रेरित करता है।

- Sponsored -

कार्यक्रम में भाजपा जिला प्रवक्ता विजय पाण्डेय, महामाया प्रसाद सिन्हा के पोते शक्ति शरण सिन्हा, रोहित श्रीवास्तव, मुखिया शेष नाथ सिंह, सुप्रिया जायसवाल, मनीष सिंह, चंदन राम और अंकित श्रीवास्तव समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में महामाया प्रसाद सिन्हा के आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने समाज और देश की सेवा के लिए उनके दिखाए मार्ग पर चलने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930