BJP Siwan: शनिवार सहयोग कार्यक्रम में उमड़ी फरियादियों की भीड़, भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने मौके पर कराया समस्याओं का समाधान

Share

जमीन विवाद से लेकर अवैध वसूली तक के मामलों पर अधिकारियों से सीधी बात

बड़हरिया में पुलिस कर्मी पर 20 हजार मांगने का आरोप, एसपी से जांच की मांग

पॉलिटिकल डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता l सिवान :
भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में शनिवार को आयोजित ‘सहयोग कार्यक्रम’ के तहत आम लोगों, भाजपा कार्यकर्ताओं और एनडीए समर्थकों की समस्याएं सुनी गईं। यह कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी के निर्देशन में नियमित रूप से आयोजित किया जा रहा है, जिसमें जिलाउपाध्यक्ष अनुरंजन मिश्रा सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

शनिवार को भी बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर कार्यालय पहुंचे। जिलाउपाध्यक्ष अनुरंजन मिश्रा ने एक-एक कर सभी की फरियाद सुनी और संबंधित अधिकारियों से तत्काल मोबाइल पर संपर्क कर समस्याओं के समाधान का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य सिर्फ राजनीति नहीं, बल्कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित निवारण भी है।

कार्यक्रम के दौरान बड़हरिया और हुसैनगंज क्षेत्र से आए जमीन विवाद के मामलों में अंचल अधिकारी (सीओ) से सीधे बात कर आवश्यक निर्देश दिए गए। कई मामलों में अधिकारियों ने मौके पर ही समाधान का आश्वासन दिया, जिससे फरियादियों को राहत मिली।

वहीं, बड़हरिया थाना क्षेत्र से एक गंभीर शिकायत भी सामने आई। आरोप है कि डायल 112 वाहन पर तैनात पुलिसकर्मी दीपक कुमार द्वारा अवैध वसूली की जा रही है। बताया गया कि 1 मई 2026 को पुरैना बाजार में हुई एक हल्की सड़क दुर्घटना के बाद मोटरसाइकिल चालक अनुप कुमार ने घायल व्यक्ति का इलाज कराया, लेकिन इसके बावजूद उस पर 20 हजार रुपये देने का दबाव बनाया जा रहा है। पैसे नहीं देने पर एफआईआर दर्ज करने की धमकी दी जा रही है।

इतना ही नहीं, शिकायत में यह भी कहा गया कि संबंधित वाहन को थाने में जमा न कर कहीं और रखा गया है, जिससे मामले में संदेह और गहराता है। इस पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए अनुरंजन मिश्रा ने तत्काल पुलिस अधीक्षक पूरन झा को जानकारी दी और निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की।

कार्यक्रम में भाजपा नेता चन्द्र विजय प्रकाश यादव (हैप्पी यादव), जिला मंत्री विजय चौधरी और सरल यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से पार्टी ने जनता के बीच अपनी सक्रियता और जवाबदेही का संदेश देने का प्रयास किया।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930