Siwan News: ब्राह्मण एकता को मजबूत करने का संकल्प, संगठन विस्तार के लिए बनी 11 सदस्यीय कमेटी

Share

राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा की बैठक में ‘20वां साल बेमिसाल’ अभियान को वर्षभर चलाने का निर्णय, गांव-गांव तक संगठन पहुंचाने की रणनीति

डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता l सिवान।

शहर के आन्दर बाजार में गुरुवार को राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष उपेन्द्र नाथ तिवारी ने की, जबकि कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सह राष्ट्रीय संयोजक इंजीनियर आशुतोष कुमार झा, प्रदेश उपाध्यक्ष अश्विन कुमार झा तथा प्रदेश महासचिव प्रोफेसर ब्रजमोहन झा (सहरसा) की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक में जिले भर से पहुंचे सैकड़ों ब्राह्मण समाज के लोगों ने प्रदेश नेतृत्व का गर्मजोशी से स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर आशुतोष कुमार झा ने उपस्थित लोगों को पुष्पमाला पहनाकर अभिनंदन किया। यह दृश्य काफी आकर्षक और उत्साहवर्धक रहा। सभा स्थल पर संगठन और समाज की एकजुटता का माहौल देखने को मिला।

बैठक में संगठन के विस्तार और सामाजिक मजबूती को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। महासभा के “20वां साल बेमिसाल” कार्यक्रम को पूरे एक वर्ष तक व्यापक स्तर पर चलाने का लक्ष्य तय किया गया, ताकि संगठन की गतिविधियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा सके। इसके साथ ही ब्राह्मण समाज का विस्तृत सर्वेक्षण कराने का निर्णय लिया गया, जिसमें गोत्र, मूल निवास, रोजगार एवं बेरोजगारी जैसी जानकारियां एकत्र की जाएंगी।

- Sponsored -

इन योजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के लिए 11 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। समिति में नागमणि पाठक, अखिलेश्वर द्विवेदी, संतोषकांत पाण्डेय, अंजनी पाण्डेय, प्रमोद पाठक, दयाशंकर पाठक, अजय पाण्डेय, गोपालजी पाण्डेय तथा श्लोक तिवारी समेत अन्य सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक के दौरान “जब-जब ब्राह्मण बोला है, राजसिंहासन डोला है” जैसे नारों से पूरा परिसर गूंजता रहा। उपस्थित लोगों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

राष्ट्रीय संयोजक इंजीनियर आशुतोष कुमार झा ने जिला संयोजन समिति को निर्देश देते हुए कहा कि जिले के सभी प्रखंडों में पांच सदस्यीय संयोजन समिति का गठन किया जाए। साथ ही इन समितियों के माध्यम से प्रत्येक ब्राह्मण गांव में भी पांच सदस्यीय संयोजन समिति गठित कर संगठन को जमीनी स्तर तक सक्रिय बनाया जाए।

बैठक के अंत में समाज की एकता, संगठन विस्तार और सामाजिक जागरूकता को लेकर सामूहिक रूप से आगे बढ़ने का आह्वान किया गया।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031