Gopalganj News: कटेया पहुंचे डीएम, सहयोग शिविर से लेकर सीएम कार्यक्रम स्थल तक किया निरीक्षण

Share

कार्यालयों की कार्यसंस्कृति सुधारने पर दिया जोर, 2 जून को मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

सेंट्रल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता, कटेया (गोपालगंज)

गोपालगंज के जिलाधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने बुधवार को कटेया प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर विभिन्न योजनाओं, प्रशासनिक व्यवस्थाओं और आगामी मुख्यमंत्री कार्यक्रम की तैयारियों का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रखंड परिसर में संचालित सहयोग शिविर का जायजा लिया तथा आम लोगों की समस्याओं के निष्पादन की स्थिति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्य में पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्धता बनाए रखने के निर्देश दिए।

सहयोग शिविर के निरीक्षण के दौरान डीएम ने आमजन से भी बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समय पर पहुंचे, यह सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यालयों में बेहतर कार्य संस्कृति विकसित करने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि जनता को अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर नहीं लगवाया जाए और सभी मामलों का त्वरित समाधान किया जाए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बिजली व्यवस्था की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों से क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति, ट्रांसफार्मर की स्थिति और उपभोक्ताओं की शिकायतों के बारे में जानकारी ली। साथ ही व्यवस्था में सुधार लाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। डीएम ने स्पष्ट कहा कि गर्मी के मौसम में बिजली आपूर्ति बाधित होने पर आम लोगों को काफी परेशानी होती है, इसलिए इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

- Sponsored -

इसके बाद जिलाधिकारी ने आगामी 2 जून को मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर गौरा हाई स्कूल के खेल मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, मंच निर्माण, पार्किंग, पेयजल, शौचालय और अन्य आधारभूत सुविधाओं की तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं ताकि आयोजन सफल एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

बैठक के दौरान अधिकारियों और कर्मियों के आवास निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजने को लेकर भी चर्चा की गई। प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से इस दिशा में जल्द पहल करने पर सहमति बनी। कटेया पहुंचने से पूर्व जिलाधिकारी ने पंचदेवरी प्रखंड का भी दौरा किया था। कटेया में समीक्षा बैठक और निरीक्षण के बाद वे अपने अगले कार्यक्रम के तहत विजयीपुर के लिए रवाना हो गए।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31