Bakrid 2026 : हुसैनगंज में अमन और भाईचारे के साथ मनाया गया बकरीद का पर्व

Share

ईदगाहों और मस्जिदों में अदा हुई नमाज, प्रशासनिक अधिकारियों ने लगातार भ्रमण कर संभाली व्यवस्था

डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

साजिद हुसैन l हुसैनगंज (सीवान) :

सिवान जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में बकरीद का पर्व गुरुवार को पूरे अमन, भाईचारे और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया। क्षेत्र के विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में सुबह से ही नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने बकरीद की नमाज अदा कर देश और दुनिया में अमन-चैन, खुशहाली तथा तरक्की की दुआ मांगी।

नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी।पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय नजर आया। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए हुसैनगंज थानाध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह, अंचलाधिकारी दिव्य प्रकाश एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल कुमार लगातार क्षेत्र का भ्रमण करते रहे।

अधिकारियों ने संवेदनशील स्थलों का जायजा लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रखी। जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जिससे लोगों ने खुद को सुरक्षित महसूस किया।प्रशासन की मुस्तैदी और स्थानीय लोगों के सहयोग का असर यह रहा कि पूरे क्षेत्र में बकरीद का पर्व पूरी तरह शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। अधिकारियों ने भी लोगों से सामाजिक सौहार्द बनाए रखने और आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन की व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस और प्रशासन की सक्रियता से पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। लोगों ने कहा कि हुसैनगंज क्षेत्र हमेशा से आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की मिसाल रहा है, जिसे सभी समुदायों ने एक बार फिर कायम रखा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031