Siwan: बड़हरिया में डिग्री कॉलेज की मांग तेज: भाजपा नेता ने उच्च शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, दूसरे चरण में खोलने का मिला आश्वासन

Share

211 प्रखंडों की सूची में नाम नहीं होने पर जताई नाराजगी, कहा- कॉलेज खुलने से हजारों छात्र-छात्राओं, खासकर बेटियों को मिलेगा उच्च शिक्षा का अवसर

एजुकेशन न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता, बड़हरिया (सीवान)।

राज्य सरकार द्वारा 15 जुलाई 2026 को बिहार के 211 प्रखंडों में नए डिग्री कॉलेजों के शुभारंभ की तैयारी की जा रही है। इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे। हालांकि, राज्य के सबसे बड़े प्रखंडों में शामिल बड़हरिया का नाम इस सूची में शामिल नहीं होने से स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों में निराशा देखी जा रही है।

इसी मुद्दे को लेकर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अनुरंजन मिश्रा ने उच्च शिक्षा एवं विधि मंत्री संजय सिंह टाइगर से मुलाकात कर बड़हरिया प्रखंड में डिग्री कॉलेज की स्थापना की मांग उठाई। उन्होंने मंत्री को बताया कि बड़हरिया जैसे बड़े और घनी आबादी वाले प्रखंड में अब तक डिग्री कॉलेज नहीं होने से विद्यार्थियों, विशेषकर छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे शहरों का रुख करना पड़ता है। इससे आर्थिक और सामाजिक दोनों तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

अनुरंजन मिश्रा ने कहा कि यदि बड़हरिया में डिग्री कॉलेज की स्थापना होती है तो केवल स्थानीय विद्यार्थियों को ही नहीं, बल्कि आसपास के कई प्रखंडों के छात्र-छात्राओं को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा की बेहतर सुविधा मिलने से बेटियों की पढ़ाई आसान होगी और सरकार की “बेटी आगे बढ़ेगी” जैसी सोच को भी मजबूती मिलेगी।

- Sponsored -

मंत्री संजय सिंह टाइगर ने अनुरंजन मिश्रा की मांग को गंभीरता से सुना और भरोसा दिलाया कि बड़हरिया में डिग्री कॉलेज खोलने के प्रस्ताव पर सकारात्मक विचार किया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि पहले चरण में नाम शामिल नहीं होने के बावजूद दूसरे चरण में बड़हरिया को प्राथमिकता देने का प्रयास किया जाएगा।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि सरकार जल्द ही इस दिशा में ठोस निर्णय लेकर बड़हरिया सहित आसपास के क्षेत्र के हजारों विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा की नई सौगात देगी।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031