Sultanganj news: श्रावणी मेला: नमामि गंगे घाट पर चला बुलडोजर, अतिक्रमण पर प्रशासन का डंडा

Share

दुकानों पर जेसीबी की चोट, लाखों की पूंजी बर्बाद

स्टेट डेस्क, केएमपी भारत, भागलपुर

श्रावणी मेला के सातवें दिन सुल्तानगंज में अजगैबीनाथ धाम स्थित नमामि गंगे घाट पर जिला प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी के निर्देश पर सीओ रवि कुमार और थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार के नेतृत्व में दर्जनों पुलिसकर्मियों के साथ अतिक्रमित दुकानों पर जेसीबी चलाई गई। कई अस्थायी दुकानों को तोड़ दिया गया जिससे दुकानदारों को लाखों की क्षति हुई। सीओ ने स्पष्ट किया कि गंगा घाट की पवित्रता बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यह कार्रवाई आवश्यक थी।

कांवरियों का उमड़ा जनसैलाब, गूंजा हर-हर महादेव

सातवें दिन श्रावणी मेले में बिहार, झारखंड, बंगाल और नेपाल से लाखों कांवरिए अजगैबीनाथ धाम पहुंचे। कांवरियों ने उत्तरवाहिनी गंगा में आस्था की डुबकी लगाई और गंगाजल लेकर बोल बम के जयकारों के साथ बाबाधाम के लिए रवाना हुए। 105 किलोमीटर लंबी कांवर यात्रा के लिए प्रशासन ने सुरक्षा और सफाई के व्यापक इंतजाम किए हैं। नगर परिषद ने गंगा घाट से लेकर पूरे शहर में स्वच्छता अभियान चलाया।https://youtu.be/wrb5qNnKKPI?si=VhphT4gkPDmvpWBN

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031