Ara Clash: मोदी की मां को गाली देने के विरोध में भाजपा ने किया पुतला दहन, कांग्रेस ने जताया कड़ा प्रतिरोध

Share

आरा में भाजपा–कांग्रेस आमने–सामने, पुलिस ने संभाली स्थिति

सेंट्रल डेस्क l केएमपी भारत l पटना

आरा l ओ.पी. पाण्डेय
भोजपुर जिला मुख्यालय आरा गुरुवार को राजनीतिक गर्माहट से तप गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को लेकर विपक्षी नेताओं द्वारा दिए गए विवादित बयान के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरा में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेस और NSUI कार्यकर्ता भी शहीद भवन के पास डट गए, जिसके बाद माहौल गरमा गया। गनीमत रही कि पुलिस प्रशासन ने समय रहते हस्तक्षेप कर दोनों दलों के कार्यकर्ताओं को भिड़ने से रोक लिया।

भाजपा कार्यकर्ता महाराजा कॉलेज गेट से नारेबाजी करते हुए शहीद भवन की ओर बढ़ रहे थे। वहीं कांग्रेस और NSUI के समर्थक पहले से झंडा-बैनर के साथ मौजूद थे। भाजपा की ओर से “राहुल गांधी हाय-हाय” के नारे लगे तो कांग्रेस ने जवाबी हमला करते हुए “वोट चोर, गाड़ी छोड़” का नारा बुलंद किया। दोनों तरफ से तेज होती नारेबाजी के बीच स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

कांग्रेस युवा नेता अभिषेक द्विवेदी ने भाजपा पर आरोप लगाया कि प्रशासन की मिलीभगत से भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस दफ्तर की ओर बढ़ रहे थे। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस कार्यकर्ता सजग न रहते तो हालात पटना सदाकत आश्रम जैसे हो जाते।

वहीं भाजपा के MLC जीवन कुमार ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस की असली संस्कृति उनकी भाषा से झलकती है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष विभु जैन ने कहा कि भाजपा शांतिपूर्वक पुतला दहन करने आई थी, लेकिन कांग्रेस टकराव पर उतारू थी।

पुतला दहन में भाजपा विधायक अमरेंद्र सिंह, जीवन कुमार, विभु जैन समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। दूसरी ओर कांग्रेस से अभिषेक द्विवेदी, अमित द्विवेदी, आनंद तिवारी समेत कई नेता डटे रहे।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031