बिहार विधानसभा चुनाव 2025: 106 जिरादेई सीट पर मुकाबला रोचक, 13 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन, जन सुराज के मुन्ना पांडेय बने चर्चा का केंद्र, जनता में बढ़ रहा विश्वास

Share

बिहार चुनाव डेस्क l पटना

केएमपी भारत न्यूज। सिवान। बिहार विधानसभा चुनाव-2025 में सिवान जिले की हॉट सीटों में शुमार 106-जिरादेई विधानसभा क्षेत्र में इस बार मुकाबला दिलचस्प होने जा रहा है। इस सीट से कुल 13 उम्मीदवारों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया है। सभी दलों के बीच इस बार जन सुराज के प्रत्याशी मुन्ना पांडे चर्चा के केंद्र बने हुए हैं। स्वच्छ छवि और जनसंपर्क के जरिए जनता के बीच लोकप्रियता हासिल कर रहे मुन्ना पांडे के प्रति लोगों का विश्वास लगातार बढ़ता दिख रहा है।

मुख्य मुकाबले में चार दिग्गज

इस सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय नहीं बल्कि बहुकोणीय माना जा रहा है।
जन सुराज के मुन्ना पांडेय, जदयू के भीष्म प्रताप सिंह, इंडिया गठबंधन के अमरजीत कुशवाहा (माले), और बसपा के इंजीनियर प्रमोद कुमार मल्ल को मुख्य दावेदारों के रूप में देखा जा रहा है।
अमरजीत कुशवाहा पिछली बार विधायक रहे हैं, वहीं जदयू के भीष्म प्रताप सिंह संगठन के पुराने चेहरों में से हैं। बसपा प्रत्याशी इंजीनियर प्रमोद मल्ल भी समाजसेवी पृष्ठभूमि में अपनी पहचान रखते हैं।

जनता का उत्साह और उम्मीदों की बयार

क्षेत्र में जनसुराज के प्रत्याशी के प्रति युवाओं और आम मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है। “जीरादेई की तमन्ना, पूरा करिहें राउर मुन्ना” जैसे नारे गांव-गांव में गूंज रहे हैं। वहीं पारंपरिक दल भी अपनी पकड़ बनाए रखने के लिए मतदाताओं के बीच लगातार डोर-टू-डोर संपर्क में जुटे हैं।

नामांकन करने वाले प्रत्याशियों की सूची

  1. राघवेन्द्र खरवार
  2. अमरजीत कुशवाहा
  3. अजय कुमार प्रजापति
  4. मदन प्रसाद गोंड
  5. मुन्ना पांडेय
  6. भीष्म प्रताप सिंह
  7. प्रमोद कुमार मल्ल
  8. विवेक शुक्ला
  9. प्रभुनाथ ठाकुर
  10. जगलाल राजभर
  11. गोविंदा कुमार राम
  12. परमानंद प्रसाद
  13. अनुराग कुमार

चुनाव की तारीख नजदीक आते ही जिरादेई में वोटरों का मिजाज और प्रचार अभियान और तेज होने की उम्मीद है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930