बेतिया : पैंगोलिन तस्करी करते दो युवक SSB के हत्थे चढ़े, विदेशी बाजार में लाखों की कीमत

Share

नरकटियागंज में संयुक्त छापेमारी, बाइक और मोबाइल भी जब्त

सेंट्रल डेस्क l केएमपी भारत l मुजफ्फरपुर

बेतिया, प. चंपारण। अजय शर्मा
सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवानों ने शुक्रवार की सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए वन्य जीव पैंगोलिन की तस्करी करने वाले दो युवकों को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों के पास से पैंगोलिन के अलावा एक बाइक और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए।

जानकारी के मुताबिक, 44वीं वाहिनी SSB नरकटियागंज की सीमा चौकी ई-समवाय सिरसिया ने गुप्त सूचना पर वन विभाग के साथ संयुक्त नाका लगाया था। सुबह करीब 7 बजे सीमा स्तंभ संख्या 448 से लगभग 13 किलोमीटर अंदर भारतीय क्षेत्र में बाइक पर सवार दो युवक आते दिखे। जवानों को देखते ही वे भागने लगे, लेकिन SSB ने घेरा बनाकर उन्हें पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान बाइक पर रखी प्लास्टिक की बोरी से पैंगोलिन बरामद हुआ। इसकी विदेशी बाजार में भारी मांग और ऊंची कीमत के कारण तस्कर अक्सर इसे नेपाल व अन्य देशों में बेचने की कोशिश करते हैं।

पकड़े गए युवकों की पहचान पश्चिम चंपारण के भूटेली महतो और कृष्णा उरांव के रूप में हुई है। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि पैंगोलिन को बेचकर मोटी रकम कमाने की योजना थी।

- Sponsored -

जप्त पैंगोलिन, बाइक और मोबाइल के साथ दोनों आरोपियों को वन परिसर पदाधिकारी सिरसिया को आगे की कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया। अधिकारियों का कहना है कि वन्य जीवों की तस्करी रोकने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। https://youtu.be/tWTSLif_JuM?si=HBI4VGNzV-8Ftexj

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031