Bihar Sharif news: बिहारशरीफ: छठ पर्व को लेकर नगर निगम सतर्क, आयुक्त ने सभी घाटों का लिया जायजा — दिए कड़े निर्देश

Share

कोसुक घाट पर बनेगी अस्थाई सीढ़ी, सभी घाटों पर बैरिकेडिंग और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश

बिहार न्यूज़ डेस्क l पटना

केएमपी भारत न्यूज। बिहारशरीफ। छठ महापर्व को लेकर नगर निगम प्रशासन पूरीतरह से सक्रिय हो गया है। आगामी पर्व के मद्देनज़र नगर आयुक्त दीपक कुमार मिश्रा ने 18 अक्टूबर को नगर निगम क्षेत्र के प्रमुख छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी, उप नगर आयुक्त, नगर प्रबंधक सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे। नगर आयुक्त ने स्थल निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को साफ-सफाई, सुरक्षा और सुविधा से जुड़ी कई महत्वपूर्ण हिदायतें दीं।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने कहा कि सभी घाटों पर मज़बूत बैरिकेडिंग कराई जाए ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। साथ ही, महिलाओं की सुविधा के लिए चेंजिंग रूम समय से पूर्व तैयार कर लेने के निर्देश दिए गए। उन्होंने विशेष रूप से कोसुक छठ घाट का उल्लेख करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं को पानी में उतरने में सुविधा हो, इसके लिए अस्थाई मिट्टी काटकर सीढ़ी का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए।

बाबा मणिराम अखाड़ा घाट के निरीक्षण में नगर आयुक्त ने पानी की अधिकता को देखते हुए घाट की अंतिम सीढ़ी के नीचे से बैरिकेडिंग करने और पूरे क्षेत्र में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह घाट सबसे भीड़भाड़ वाले स्थलों में से एक है, इसलिए यहां सुरक्षा इंतज़ामों में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए।

सूर्य मंदिर आशानगर और बिहार क्लब घाट का निरीक्षण करते हुए नगर आयुक्त ने आसपास की पूरी सफाई और पहुंच मार्गों पर रोशनी की व्यवस्था का निर्देश दिया। साथ ही, भीड़ को देखते हुए किसान कॉलेज पुलिया से आगे अस्थाई घाट तैयार करने की बात कही।

आयुक्त मिश्रा ने अधिकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि “छठ जैसे महापर्व में लापरवाही किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरे हों।”

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728