Bihar Sharif news: नालंदा में विधानसभा चुनाव से पहले मंडल कारा की सघन तलाशी, नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान

Share

डीएम-एसपी ने खुद संभाला मोर्चा, जेल प्रशासन की सतर्कता पर जताई संतुष्टि

बिहार डेस्क l पटना।

केएमपी भारत न्यूज़ l बिहारशरीफ | विधानसभा चुनाव को लेकर नालंदा जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी कड़ी में बुधवार की सुबह जिलाधिकारी कुंदन कुमार और पुलिस अधीक्षक भारत सोनी के नेतृत्व में मंडल कारा बिहारशरीफ में औचक सघन तलाशी अभियान चलाया गया। सुबह 5:30 से 7:30 बजे तक चले इस दो घंटे के अभियान में जेल के 24 वार्डों, अस्पताल, महिला खंड, उच्च सुरक्षा कक्ष और भंसा गृह तक की बारीकी से जांच की गई।

इस सघन जांच के दौरान किसी भी तरह की आपत्तिजनक या प्रतिबंधित वस्तु बरामद नहीं हुई। इससे जेल प्रशासन की सख्त निगरानी और व्यवस्था की पुष्टि हुई। जिलाधिकारी ने मंडल कारा की सुरक्षा व्यवस्था को “संतोषजनक और अनुकरणीय” बताया।

छापेमारी दल में अनुमंडल पदाधिकारी, एएसपी नुरुल हक, दो डीएसपी, 20 इंस्पेक्टर और 115 पुलिस बल शामिल थे। सभी ने तय योजना के अनुसार जेल परिसर के हर हिस्से की जांच की।

निरीक्षण के बाद डीएम ने जेल परिसर स्थित विदेशी महिला अस्थायी संसीमन केंद्र का भी निरीक्षण किया, जहां छह बांग्लादेशी महिलाएं रखी गई हैं। उन्होंने वहां की सुरक्षा, स्वास्थ्य और रहने की सुविधा की समीक्षा की तथा अधिकारियों को उनके स्वदेश वापसी की प्रक्रिया जल्द पूरी करने का निर्देश दिया।

- Sponsored -

जिलाधिकारी ने कहा कि चुनावी अवधि में कानून-व्यवस्था मजबूत रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी के तहत ऐसे औचक अभियान आगे भी जारी रहेंगे। मौके पर जेल अधीक्षक अभिषेक पांडेय और जेलर अरविंद कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930