Chhapra (Saran): भीषण सड़क हादसे में बीडीसी सदस्य की मौत: ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, गुस्साए ग्रामीणों ने छपरा-पटना रोड किया जाम

Share

खलपुरा चौक के पास हुआ हादसा, ट्रक की टक्कर से मौके पर ही गई जान

चालक ट्रक छोड़कर फरार, डेढ़ घंटे तक मुख्य मार्ग रहा ठप

पुलिस और प्रशासन की पहल से खुला जाम, इलाके में शोक की लहर

स्टेट डेस्क, केएमपी भारत, पटना

छपरा/डोरीगंज (सारण)। सारण जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत खलपुरा चौक के पास सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बीडीसी सदस्य की मौत हो गई। मृतक की पहचान महाराजगंज निवासी धर्मनाथ गुप्ता (उम्र 50 वर्ष) के रूप में हुई है, जो बाइक से घर लौट रहे थे।

जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 12:30 बजे छपरा की ओर जा रही तेज रफ्तार ट्रक ने धर्मनाथ गुप्ता की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह ट्रक के नीचे फंस गए और कुछ दूरी तक ट्रक उन्हें घसीटता चला गया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

- Sponsored -

चालक फरार, ट्रक सड़क पर छोड़ भागा
हादसे के बाद चालक ट्रक को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। वहीं कुछ ही देर में दुर्घटना की सूचना पूरे इलाके में फैल गई, जिसके बाद सैकड़ों की संख्या में आक्रोशित ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

ग्रामीणों ने छपरा-पटना मार्ग किया जाम
गुस्साए लोगों ने मृतक को न्याय दिलाने की मांग करते हुए छपरा-पटना मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। करीब डेढ़ घंटे तक यातायात पूरी तरह से बाधित रहा। इस दौरान सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रशासन और पुलिस ने संभाला मोर्चा
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डोरीगंज और मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी विनोद आनंद, महाराजगंज मुखिया प्रतिनिधि राजेश्वर चौधरी और यातायात पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम को समाप्त कराया।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव, गांव में मातम
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल, छपरा भेज दिया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
घटना के बाद से धर्मनाथ गुप्ता के गांव में गहरा शोक और आक्रोश व्याप्त है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

स्थानीय लोगों ने की मुआवजे की मांग
घटना के बाद ग्रामीणों ने मृतक के परिवार को मुआवजा देने की मांग की है और दुर्घटनास्थल पर ट्रैफिक नियंत्रण व्यवस्था सुधारने की भी मांग उठाई है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031