Chhath Puja: सहरसा में छठ की रौनक: बांस के सूप-दौरा की बढ़ी मांग, बाजारों में उमड़ी भीड़

Share

ईख, केला, नारियल से सजे ठेलों पर जुटे श्रद्धालु, दो सौ से तीन सौ रुपये तक बिक रहे सूप-दौरे

बिहार न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l भागलपुर

सहरसा। विकास कुमार l लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर सहरसा के बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। चारों ओर छठ गीतों की गूंज और खरीदारी में जुटे श्रद्धालुओं की भीड़ से पूरा बाजार गुलजार हो उठा है। शंकर चौक, स्टेशन रोड और नई बाजार सहित शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर छठ सामग्री की दुकानों पर महिलाओं की खास भीड़ देखी जा रही है।

बांस से बने सूप और दौरा की सबसे ज्यादा मांग है। दुकानदारों के अनुसार, इस बार बांस के बने सूप और दौरे की कीमत दो सौ रुपये से लेकर तीन सौ रुपये तक पहुंच गई है। इसके अलावा मिट्टी के दीप, दिया, ईख, केला, नारियल, सिंघाड़ा, नींबू, और मौसमी फलों की बिक्री भी खूब हो रही है।

स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि इस बार कीमतों में थोड़ी वृद्धि जरूर हुई है, लेकिन श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ है। लोग बड़ी संख्या में पूजन सामग्री खरीद रहे हैं ताकि डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने में कोई कमी न रह जाए।

श्रद्धालु रंजन भारती ने बताया कि “छठ हमारे जीवन का सबसे पवित्र पर्व है। हम हर साल पूरे उत्साह से इसकी तैयारी करते हैं। बाजार में भी इस बार काफी अच्छा माहौल है।”

- Sponsored -

सहरसा के बाजारों की यह रौनक साफ दिखा रही है कि लोक आस्था का यह पर्व जन-जन के हृदय में गहराई तक रचा-बसा है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30