CM Visit: जदयू कार्यालय में बैठक, सीएम आगमन को लेकर तैयारियां पूरी

Share

22 जनवरी को सिवान में मुख्यमंत्री के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह, जिम्मेदारियां सौंपी गईं

डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

सिवान। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) जिला कार्यालय में बुधवार को कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चंद्रकेतु सिंह ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य 22 जनवरी को सिवान में होने वाले मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियों की समीक्षा करना और अंतिम रूप देना था।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष चंद्रकेतु सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री का सिवान आगमन जिले के लिए गौरव की बात है। इस कार्यक्रम के माध्यम से विकास योजनाओं को गति मिलेगी और जनता को सीधे सरकार की योजनाओं की जानकारी प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटें।

बैठक में विशेष रूप से जदयू के पूर्व प्रत्याशी सह पूर्व नगर सभापति बबलू चौहान, आमिर खान, नगर अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार, अमित कुमार पार्षद सह जिला सचिव जदयू, शिबू, वीरेंद्र कुशवाहा एवं पूर्व मुखिया जय नाथ ठाकुर उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने अपने-अपने विचार रखते हुए कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।

बबलू चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री का आगमन सिवान के विकास के नए द्वार खोलेगा। आमिर खान ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में लोगों को कार्यक्रम में शामिल कराएं। नगर अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार ने बताया कि शहर स्तर पर स्वागत एवं सुरक्षा की व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारी की जा रही है।

बैठक में यह भी तय किया गया कि कार्यकर्ताओं की अलग-अलग टीमें बनाई जाएंगी, जो यातायात व्यवस्था, स्वागत मंच, भीड़ प्रबंधन और मीडिया समन्वय जैसे कार्यों को संभालेंगी। साथ ही पार्टी के सभी प्रखंड अध्यक्षों को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों से अधिकतम कार्यकर्ताओं को सिवान लाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

अंत में जिलाध्यक्ष चंद्रकेतु सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की और कहा कि जदयू कार्यकर्ताओं की मेहनत ही इस आयोजन की असली ताकत होगी। बैठक के समापन पर सभी ने एक स्वर में कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728