Traffic Awareness: सड़क सुरक्षा को लेकर कांग्रेस की मानव श्रृंखला, प्रशासन से एक्सीडेंट जोन व जाम पर त्वरित कार्रवाई की मांग

Share

जेपी चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, हेलमेट व सीट बेल्ट को बताया जीवन रक्षक, राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह में जागरूकता का संदेश

डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

सीवान।
सड़क सुरक्षा और बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को शहर के जेपी चौक पर मानव श्रृंखला बनाकर आम लोगों को जागरूक किया। दिन के 12 बजे से 1 बजे तक चली इस मानव श्रृंखला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर सुरक्षित यातायात के संदेश दिए। चौक से गुजरने वाले राहगीरों की नजरें एकबारगी कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर ठहर गईं और कई लोगों ने अभियान की सराहना भी की। https://youtu.be/DhjLdr1Ib0w?si=1ArkkXqRZNsJ-4_P

मौके पर मौजूद कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा कि हर व्यक्ति समाज की अमूल्य धरोहर है। यदि लापरवाही से वाहन चलाने या सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी के कारण किसी की असमय मृत्यु हो जाती है तो यह केवल उस परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज और राष्ट्र की क्षति होती है। उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल जिला परिवहन पदाधिकारी से मिलकर बबुनिया रोड स्थित आदित्य विजन के पास बार-बार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध कर चुका है, लेकिन अफसोस अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

सुशील कुमार ने जिला प्रशासन से मांग की कि जिले के सभी एक्सीडेंट जोन को चिन्हित कर वहां त्वरित और प्रभावी उपाय किए जाएं। साथ ही शहर में लगातार बढ़ रही जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए ठोस पहल की जाए।

कांग्रेस नेता हाफिज जुबैर ने कहा कि हेलमेट और सीट बेल्ट केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी जान की सुरक्षा के लिए जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि कई मामलों में देखा गया है कि दुर्घटना के बावजूद हेलमेट और सीट बेल्ट के कारण लोगों की जान बच गई और गंभीर चोट से वे सुरक्षित रहे।

कांग्रेस नेत्री पूनम सिंह ने बताया कि 1 जनवरी से 31 जनवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी समाज और मानवता के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझते हुए इस तरह का जागरूकता अभियान चला रही है। वहीं कांग्रेस नेता शशि कुमार ने कहा कि जल्द ही सड़क सुरक्षा के मुद्दे पर एक सेमिनार का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बुद्धिजीवियों, जिला प्रशासन और सभी संबंधित पक्षों को आमंत्रित किया जाएगा।

इस मौके पर किसान कांग्रेस के राज्य महासचिव अशोक कुमार सिंह, विश्वनाथ यादव, मो. जुबेर कासिम, पूनम सिंह, इरफान अहमद, खालिद जमशेद, मो. सेराज आलम, अलाउद्दीन अहमद, अमित कुशवाहा, सलमान सिद्दीकी, शहाबुद्दीन शाह, सफर इमाम, ध्रुवलाल प्रसाद, मो. सोहैल, मेमतारा खातून, मनुल कुमार मिश्रा, बमबम सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031