Bihar election 2025: सीवान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का फूटा आक्रोश : “जिले में एक भी सीट नहीं मिलने से कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटा”

Share

राष्ट्रीय नेतृत्व को भेजी जाएगी रिपोर्ट
महागठबंधन उम्मीदवारों को समर्थन देने का लिया गया फैसला, कहा—“अन्याय के बावजूद गठबंधन धर्म निभाएंगे”

बिहार डेस्क l पटना

केएमपी भारत न्यूज़ l सीवान | प्रतिनिधि

जिला कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में जिले में कांग्रेस को एक भी विधानसभा सीट नहीं मिलने पर भारी असंतोष झलका। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस की पारंपरिक और सीटिंग सीट महाराजगंज को भी पार्टी को नहीं देना कार्यकर्ताओं के सम्मान के साथ अन्याय है। इस निर्णय से जिले के कांग्रेसजनों में गहरा रोष है।

बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुशील कुमार ने की। उन्होंने कहा कि सारण-चंपारण प्रमंडल की 45 विधानसभा सीटों में पिछली बार कांग्रेस को सिर्फ महाराजगंज से जीत मिली थी, इसलिए यह सीट पार्टी को हर हाल में मिलनी चाहिए थी। सुशील कुमार ने बताया कि कांग्रेस ने गोरियाकोठी और दारौंदा सीटों की भी दावेदारी की थी, लेकिन शीर्ष नेतृत्व द्वारा किसी भी सीट पर सहमति नहीं बनने से कार्यकर्ताओं का मनोबल कमजोर हुआ है।

जिलाध्यक्ष ने कहा, “कांग्रेस को कम से कम एक सीट जरूर दी जानी चाहिए थी। इससे महागठबंधन को मजबूती मिलती और हमारे कार्यकर्ता पूरे उत्साह से मैदान में उतरते।” उन्होंने बताया कि इस पूरे मामले की विस्तृत जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को पत्र भेजकर दी जाएगी।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि परिस्थितियां चाहे जैसी हों, कांग्रेस कार्यकर्ता महागठबंधन के उम्मीदवारों को विजयी बनाने में पूरी ताकत से जुटेंगे

बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. विधु शेखर पांडेय, प्रदुमन राय, डॉ. के. एहतेशाम अहमद, अशोक कुमार सिंह, विश्वनाथ यादव, मेराज अहमद, इरफान अहमद, हाफिज जुबैर, अजीत उपाध्याय, शशि भूषण कुमार, कमल किशोर ठाकुर, विकास तिवारी, सोहैल अहमद समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031