सहरसा में कार्यपालक सहायकों का प्रदर्शन: 10 सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल

Share

समाहरणालय गेट पर किया धरना, सरकार से स्थायीकरण व राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग

बिहार डेस्क l केएमपी भारत l भागलपुर

सहरसा। बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ के बैनर तले रविवार को कार्यपालक सहायकों ने समाहरणालय गेट पर अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। धरना प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

संघ के नेताओं ने कहा कि कार्यपालक सहायकों को स्थायी किया जाए, राज्यकर्मी का दर्जा दिया जाए और नियमित वेतनमान सुनिश्चित किया जाए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

धरना स्थल पर मौजूद कार्यपालक सहायक संघ के नेता अरविंद कुमार ने कहा, “हमलोग वर्षों से सेवा दे रहे हैं, लेकिन अभी तक न तो सेवा स्थायी हुई और न ही राज्यकर्मी का दर्जा मिला। यही नहीं, वेतनमान का भी कोई स्पष्ट प्रावधान नहीं है। आज की हड़ताल हमारी मजबूरी है।”

आशीष कुमार समेत अन्य हड़ताल पर बैठे कर्मियों ने कहा कि सरकार बार-बार आश्वासन देती है लेकिन ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार आंदोलन की शुरुआत एक दिवसीय धरना से हुई है, लेकिन आगे और भी बड़ा आंदोलन होगा।

- Sponsored -

धरना प्रदर्शन के दौरान कार्यपालक सहायकों ने जमकर नारेबाजी की और कहा कि उनकी मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रशासनिक कामकाज पर भी इसका असर दिखा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031