डॉ. अंबेडकर समग्र सेवा अभियान को लेकर सीवान में संवाद

Share

मंत्री जनक राम ने विकास मित्रों को दिया निर्देश – सभी एससी-एसटी परिवारों को योजनाओं से जोड़ें

केएमपी भारत। सीवान |
अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री श्री जनक राम ने शुक्रवार को सीवान के बिन्दुसार बुजुर्ग स्थित उत्सव पैलेस में जिले के विकास मित्रों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य डॉ. अंबेडकर समग्र सेवा अभियान की योजनाओं की समीक्षा एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना था।

22 योजनाओं की जानकारी, हर परिवार तक पहुंच का लक्ष्य
मंत्री जनक राम ने संवाद के दौरान बताया कि सरकार द्वारा अनुसूचित जाति एवं जनजाति समुदाय के लिए चलाई जा रही 22 कल्याणकारी योजनाएं बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने सभी विकास मित्रों को निर्देशित किया कि इन योजनाओं का लाभ हर पात्र परिवार तक पहुंचाना सुनिश्चित करें।

विकास मित्रों की समस्याएं सुनीं, जल्द समाधान का भरोसा
मंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी विकास मित्रों एवं प्रखंड कल्याण पदाधिकारियों से संवाद किया और उनकी कार्य से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का समाधान शीघ्र किया जाएगा, ताकि जमीनी स्तर पर कल्याणकारी योजनाओं का कार्यान्वयन प्रभावी रूप से हो सके।

पदाधिकारी रहे मौजूद, संवाद रहा प्रभावशाली
इस अवसर पर जिला कल्याण पदाधिकारी, अनुमंडल अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण पदाधिकारी, जिले के सभी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी एवं सैकड़ों की संख्या में कार्यरत विकास मित्र उपस्थित थे।
जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार ने बताया कि यह संवाद कार्यक्रम डॉ. अंबेडकर समग्र सेवा अभियान की पहुंच और प्रभाव को बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930