सीवान : 20 जून को सिवान के जसौली खर्ग में होगा प्रधानमंत्री का कार्यक्रम

Share

तैयारियों की समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

पीएम मोदी के आगमन को लेकर सरगर्मी तेज

केएमपी भारत।सीवान। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 20 जून 2025 को सिवान जिला अंतर्गत पचरुखी प्रखंड के जसौली खर्ग गांव में आगमन प्रस्तावित है। इसे लेकर जिला से लेकर राज्य मुख्यालय तक प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने के लिए तैयारियों का दौर तेज हो गया है।

इस संबंध में 13 जून को मुख्य सचिव बिहार की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक आयोजित की गई, जिसमें अब तक की गई तैयारियों की बारीकी से समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने दी कार्यों की विस्तृत जानकारी

वीसी में सिवान के जिलाधिकारी डॉ. आदित्य प्रकाश ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर अब तक की गई तैयारियों की जानकारी विस्तार से प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि प्रशासनिक स्तर पर सभी विभागों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, स्वास्थ्य, आपातकालीन सेवाएं, मीडिया प्रबंधन सहित सभी पहलुओं पर कार्य किया जा रहा है।

- Sponsored -

मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश

बैठक के दौरान मुख्य सचिव बिहार ने जिला प्रशासन की तैयारियों की सराहना करते हुए कुछ जरूरी सुधारात्मक निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि यह राज्य के लिए गर्व का विषय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा सिवान में प्रस्तावित है, इसलिए आयोजन में किसी प्रकार की चूक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने, आम जन की सुविधाओं का ध्यान रखने और कार्यक्रम में भाग लेने वालों के लिए स्पष्ट मार्गदर्शन और सुव्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

गांव से लेकर राजधानी तक प्रशासनिक अमला अलर्ट

पीएम के दौरे को लेकर जसौली खर्ग गांव में चहल-पहल तेज हो गई है। जिला प्रशासन, पुलिस, विशेष शाखा, प्रोटोकॉल विभाग और सुरक्षा एजेंसियां लगातार समन्वय बनाकर काम कर रही हैं। ग्रामीणों में भी उत्साह का माहौल है। हर कोई प्रधानमंत्री की एक झलक पाने को उत्साहित है।

20 जून को इतिहास रचेगा जसौली खर्ग

यह पहला अवसर है जब जसौली खर्ग गांव में देश के प्रधानमंत्री का दौरा हो रहा है। इसे लेकर इलाके में विकास की उम्मीदें भी तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री इस मौके पर कुछ अहम योजनाओं का शिलान्यास या उद्घाटन भी कर सकते हैं।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930