Domestic Violence: सीवान जिले के बड़हरिया में पत्नी ने झगड़े में काटा पति का गुप्तांग, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Share

बड़हरिया के शिवराजपुर गांव में घरेलू विवाद ने लिया भयावह रूप, पुलिस जांच में जुटी

सेंट्रल डेस्क l पटना

केएमपी भारत न्यूज। बड़हरिया। सीवान । बड़हरिया थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गांव में बुधवार की रात एक दर्दनाक और हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में पत्नी ने गुस्से में आकर पति का गुप्तांग काट दिया। गंभीर रूप से घायल पति को परिजनों ने आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि शिवराजपुर गांव निवासी स्वर्गीय बेचू मांझी के 30 वर्षीय पुत्र परमेन्द्र कुमार मांझी का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। बात इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आकर पत्नी ने धारदार हथियार से पति पर हमला कर दिया और उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। घायल की चीख सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और खून से लथपथ अवस्था में उसे बड़हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

फिलहाल घायल का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़हरिया थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची और घायल से पूछताछ की। पुलिस ने बताया कि मामला घरेलू विवाद से जुड़ा हुआ है। महिला की गिरफ्तारी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

गांव में इस घटना के बाद सनसनी फैल गई है। लोग इसे एक अजीबोगरीब और अमानवीय घटना बता रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि मामला इतना भयावह मोड़ ले लेगा।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

- Sponsored -

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031