बिहार चुनाव 2025 : सीवान में उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी: नाम वापसी के बाद अब 76 प्रत्याशी मैदान में, 24.50 लाख मतदाता करेंगे मतदान

Share

– तीन विधानसभा क्षेत्रों से प्रत्याशियों ने वापस लिया नाम, जिलाधिकारी डॉ. आदित्य प्रकाश ने दी जानकारी https://youtu.be/TF7-5ipJpEA?si=MpYToEsDTsceL-j6

बिहार चुनाव डेस्क l पटना

कृष्ण मुरारी पांडेय l केएमपी भारत न्यूज़ l सिवान

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में सिवान जिले में नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। सोमवार को नाम वापसी के अंतिम दिन तीन विधानसभा क्षेत्रों से प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस ले लिया। इस मौके पर जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आदित्य प्रकाश ने प्रेस वार्ता कर विस्तृत जानकारी दी।


तीन विधानसभा क्षेत्रों में नाम वापसी

जिलाधिकारी ने बताया कि 105-सिवान सदर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी विनोद कुमार श्रीवास्तव,
108-रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से अवधेश भगत (बहुजन समाज पार्टी)
और 110-बड़हरिया विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय मुजफ्फर इमाम ने नाम वापस लिया है।

नाम वापसी के बाद अब जिले की आठों विधानसभा सीटों पर कुल 76 प्रत्याशी चुनावी मैदान में रह गए हैं। इनमें 72 पुरुष और चार महिला उम्मीदवार शामिल हैं।


24 लाख से अधिक मतदाता तय करेंगे सिवान की सियासत

डॉ. आदित्य प्रकाश ने बताया कि जिले में कुल 24 लाख 50 हजार 672 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 13 लाख 555 पुरुष, 11 लाख 50 हजार 66 महिलाएं और 51 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।


हर विधानसभा में उम्मीदवारों की संख्या

नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की अद्यतन सूची इस प्रकार है—

  • 105 सिवान सदर विधानसभा क्षेत्र: 13 उम्मीदवार
  • 106 जीरादेई विधानसभा क्षेत्र: 10 उम्मीदवार
  • 107 दरौली (अ.जा.) विधानसभा क्षेत्र: 6 उम्मीदवार
  • 108 रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र: 7 उम्मीदवार
  • 109 दरौंदा विधानसभा क्षेत्र: 7 उम्मीदवार
  • 110 बड़हरिया विधानसभा क्षेत्र: 11 उम्मीदवार
  • 111 गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र: 10 उम्मीदवार
  • 112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र: 12 उम्मीदवार

सिवान सदर में सबसे ज्यादा उम्मीदवार

सिवान सदर विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 13 उम्मीदवार मैदान में हैं।
यहां से प्रमुख दावेदारों में राजद के अवध बिहारी चौधरी, भाजपा के मंगल पांडे, बसपा की सुनीता देवी, जन सुराज पार्टी के इंतखाब अहमद, राष्ट्रीय जन लोक पार्टी (सत्य) के कुमार गौरव बंटी और एआईएमआईएम के मोहम्मद कैफी समसीर शामिल हैं।
इसके अलावा छह निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनावी मैदान में हैं— मोहम्मद आरिफ, देवकांत मिश्रा उर्फ मुन्ना भैया, विमल प्रसाद, सतेंद्र कुमार कुशवाहा, सरोज कुमारी और सुशील कुमार।


प्रशासन ने पूरी की चुनावी तैयारी

डीएम ने बताया कि चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल की तैनाती की जा रही है।

उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे बिना किसी दबाव या प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031