ENRICH PREP SCHOOL: सिवान में शिक्षा के साथ संस्कार की नींव रख रहा एनरिच प्रेप प्रीस्कूल एंड डे केयर

Share

प्ले-बेस्ड लर्निंग और एक्टिविटी आधारित शिक्षा से बच्चों का समग्र विकास, सुरक्षित माहौल में तैयार हो रहा उज्ज्वल भविष्य


एजुकेशन न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता। सिवान।
जिला मुख्यालय स्थित गांधी मैदान के पास मोती स्कूल के पीछे संचालित एनरिच प्रेप प्रीस्कूल एंड डे केयर नन्हे बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा का भरोसेमंद केंद्र बनता जा रहा है। 3 मार्च 2025 से शुरू हुआ यह संस्थान शिक्षा को मजेदार बनाते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव तैयार करने में जुटा है। https://youtu.be/eM9EjAii_mQ?si=CYlXvNLp0UDcYC9S

गांधी मैदान के समीप और मोती स्कूल के पीछे स्थित इस प्रेप प्रीस्कूल में प्री-नर्सरी से कक्षा 5 तक की पढ़ाई कराई जा रही है। यहां Play-based Learning और Activity-based Education के माध्यम से बच्चों को सीखने के लिए प्रेरित किया जाता है, जिससे पढ़ाई उनके लिए बोझ नहीं बल्कि आनंद का माध्यम बन सके।

स्कूल की डायरेक्टर रश्मि गिरी के अनुसार, संस्थान का उद्देश्य बच्चों को केवल शैक्षणिक रूप से सक्षम बनाना नहीं, बल्कि उन्हें सुरक्षित, स्नेहपूर्ण और स्मार्ट शुरुआत देना है। यहां 2 से 7 वर्ष तक के बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं, जो उनके मानसिक, शारीरिक और सामाजिक विकास को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं।

संस्थान में प्रशिक्षित और केयरिंग स्टाफ, सुरक्षित शिक्षक, सीसीटीवी निगरानी और बच्चों के अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराया गया है। साथ ही, बच्चों को मोबाइल से दूरी बनाकर नैतिक मूल्यों के साथ जीवन जीने की प्रेरणा दी जाती है।

खेल-खेल में सीखने की इस पद्धति के तहत बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सामाजिक समझ विकसित की जाती है। शिक्षा के साथ संस्कार देने की यही सोच आज एनरिच प्रेप प्रीस्कूल एंड डे केयर को शहर में अभिभावकों की पसंद बनाती जा रही है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930