Siwan: गुठनी में घर में सो रही महिला को सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत; गांव में पसरा मातम

Share

गुठनी के नैनीजोर गांव की घटना, परिजनों ने झाड़-फूंक और अस्पताल दोनों का लिया सहारा, पीछे छोड़ गई दो छोटे बच्चे

डिजिटल डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता। गुठनी (सिवान):
सिवान जिले के गुठनी थाना क्षेत्र अंतर्गत नैनीजोर गांव में शनिवार की रात एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां घर में सो रही एक महिला की जहरीले सांप के डसने से मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतका की पहचान टुन-टुन पासी की पत्नी सोनी देवी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि शनिवार की रात सोनी देवी रोज की तरह भोजन करने के बाद अपने घर में सो रही थीं। देर रात अचानक उन्हें किसी जहरीले जीव के काटने का अहसास हुआ। नींद खुलते ही उन्होंने शोर मचाकर परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजन तुरंत समझ गए कि संभवतः सांप ने डसा है, जिसके बाद घर में अफरा-तफरी मच गई।

घटना के बाद परिजन पहले उन्हें उत्तर प्रदेश के अमवा स्थित सती स्थान ले गए, जहां झाड़-फूंक के जरिए इलाज कराने की कोशिश की गई। हालांकि, हालत में कोई सुधार नहीं होने पर परिजन उन्हें तत्काल गुठनी अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद ही सोनी देवी को मृत घोषित कर दिया।

सोनी देवी की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वे अपने पीछे एक पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गई हैं, जिनका भविष्य अब अनिश्चित हो गया है। बताया जाता है कि परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही बेहद कमजोर है, जिससे इस घटना ने उन्हें और गहरे संकट में डाल दिया है।

- Sponsored -

घटना के बाद परिजनों ने परंपरा के अनुसार शव को सरयू नदी में बहा दिया। वहीं, सूचना मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और लोग इस दुखद घटना से स्तब्ध हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता प्रदान की जाए, ताकि बच्चों का भविष्य सुरक्षित किया जा सके।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930