Gopalganj News: वोटर अधिकार यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, लेकिन अंबेडकर प्रतिमा पर नहीं रुके राहुल-तेजस्वी

Share

गोपालगंज में अंबेडकर चौक से बिना माल्यार्पण निकला काफिला, स्थानीय लोगों में नाराज़गी

बिहार डेस्क l केएमपी भारत l पटना

गोपालगंजl कृष्ण मुरारी पांडेय

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव शुक्रवार को वोटर अधिकार यात्रा के तहत गोपालगंज पहुंचे। भारी जनसमर्थन के बीच दोनों नेताओं ने रोड शो किया। जगह-जगह समर्थक फूल-मालाओं से उनका स्वागत करते दिखे। लेकिन शहर के अंबेडकर चौक पर उनका काफिला बिना रुके निकल गया। यहां बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण की उम्मीद लगाए बैठे लोग निराश हो गए।

सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इसे गंभीर चूक बताया। कार्यकर्ता मुन्ना राज ने कहा कि यह पहली बार हुआ है जब कोई बड़ा नेता इस रास्ते से गुजरा और बाबा साहब को नमन नहीं किया। वहीं, अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री जनक चमार ने आरोप लगाया कि महागठबंधन बाबा साहब का नाम सिर्फ वोट के लिए इस्तेमाल करता है।

यात्रा के दौरान एआईएमआईएम कार्यकर्ताओं ने भी विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी के प्रदेश सचिव अनस सलाम ने महागठबंधन में शामिल किए जाने की मांग रखी और चेतावनी दी कि अन्यथा मुस्लिम वोट दूर हो सकते हैं।

इस बीच, गांधी कॉलेज में हुई प्रेस वार्ता में सचिन पायलट और राजद प्रवक्ता मनोज झा ने दावा किया कि यात्रा को व्यापक समर्थन मिल रहा है। पायलट ने कहा कि जनता अब वोट चोरी और धोखाधड़ी बर्दाश्त नहीं करेगी। झा ने इसे “जन यात्रा” करार दिया और कहा कि यह केवल वोटरों तक नहीं, बल्कि पूरे बिहार में बदलाव की लहर बन चुकी है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728