Gopalganj news :कटेया में कार्यपालक पदाधिकारी की सरकारी स्कॉर्पियो चोरी: अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Share

नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी सपना कुमारी की सरकारी गाड़ी रात में किराए के मकान के बाहर से चोरी, पुलिस जांच में जुटी

बिहार डेस्क, केएमपी भारत, पटना
कटेया (गोपालगंज)।

कटेया नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी सपना कुमारी की सरकारी स्कॉर्पियो (रजिस्ट्रेशन नंबर BR 28 AF 8479) रहस्यमय तरीके से चोरी हो गई। यह वारदात बुधवार की देर रात की है, जब वाहन उनके किराए के आवास के बाहर खड़ा था। इस मामले में सपना कुमारी ने कटेया थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार, कार्यपालक पदाधिकारी वर्तमान में कटेया नगर स्थित राजेश कुमार मिश्र के मकान में किराए पर रह रही हैं। उनकी सरकारी स्कॉर्पियो मकान के बाहर ही हमेशा की तरह खड़ी थी। लेकिन बुधवार की रात अज्ञात चोर गाड़ी लेकर फरार हो गए। चोरी की जानकारी गुरुवार सुबह हुई, जब सपना कुमारी ने वाहन को वहां न देखकर तुरंत स्थानीय थाना को सूचना दी।

सूचना मिलते ही कटेया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी गई है। इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, चोरी एक सोची-समझी साजिश भी हो सकती है क्योंकि सरकारी वाहन को निशाना बनाना आम घटनाओं से अलग है। वहीं, कार्यपालक पदाधिकारी ने भी मामले की त्वरित जांच और गाड़ी की बरामदगी की मांग की है।

स्थानीय लोगों में दहशत
नगर क्षेत्र में इस घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब एक अधिकारी की गाड़ी सुरक्षित नहीं, तो आम जनता कितनी सुरक्षित है। वहीं, नगर पंचायत कार्यालय में भी इस चोरी की घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

- Sponsored -

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30